एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार के मंत्री श्रवण कुमार बोले- 'CM नीतीश कुमार जो भी करते हैं वो...'

Bihar Politics: बिहार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और सुनील कुमार ने बुधवार को मीडिया को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार, ललन सिंह से जुड़े मुद्दे पर भी जवाब दिए.

Bihar News: बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार (Shrawon Kumar) ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को लेकर बड़ा दावा किया है. श्रणव कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार गरीब के हित में काम करते हैं, वह जुमलाबाजी नहीं करते हैं.  वहीं, मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नववर्ष (New Year) के अवसर शराबबंदी के उल्लंघन की आशंका को देखते हुए निगरानी तेज कर दी गई है. 

श्रवण कुमार ने कहा, ''नीतीश जी के एक-एक एक्शन पर विपक्ष टिप्प्णी करता है. उसका कोई मतलब नहीं है. वह जो भी करते हैं राज्य और देश के हित में करते हैं, लोग और गरीबों के हित में करते हैं. जुमलाबाजी नहीं करते हैं. इधऱ से भी जुमलाबाजी करना शुरू कर दें तो विपक्ष एक भी टिप्पणी नहीं करेगा. जेडीयू के नेता की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है.'' वहीं ललन सिंह को लेकर चल रही अटकलों पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पार्टी में सभी का महत्व है. सभी एक कड़ी के रूप में काम करते हैं, सभी नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम करते हैं.

हमारा विभाग अलर्ट मोड पर- सुनील कुमार
उधर, मध्य निषेध और निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि नए साल को लेकर उनका विभाग अलर्ट मोड पर है. शराब पीकर पकड़े जाने को लेकर हमारा कानून स्पष्ट है. इसके बारे में हमलोग सचेत हैं. खास कर क्रिसमस के वक्त हमारी टीमें थीं जिसमें एक्साइज और पुलिस के लोग थे, वे अलर्ट थे. और जो नया साल का जश्न मनाया जाएगा इस संदर्भ में भी हम अलर्ट हैं. सीमावर्ती इलाके को लेकर अलर्ट हैं.

शराबबंदी के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई- सुनील कुमार
सुनील कुमार ने कहा, ''सूचना के आधार पर सर्च हो रहा है.अगर कोई पहली बार शराब पीते हुए मिला तो बेल मिलेगी एक से ज्यादा बार शराब पीते हुए मिला तो जेल होगी. अवैध शराब बिक्री करता हुआ मिला तो गैरजमानती वारंट जारी होगा.'' शराबबंदी को लेकर जीतन राम मांझी के बयान पर सुनील कुमार ने कहा, ''जिनको सुर्खियों में रहना हैं, वे  बयान देंगे कानून सबके लिए बराबर है. शराबबंदी का उल्लंघन करेगा तो उसपर कार्रवाई होगी.''

ये भी पढ़ें- Bihar: क्या इस्तीफा देंगे ललन सिंह? CM नीतीश से मिलने के बाद विजय चौधरी ने बता दिया सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
नीरज के खिलाफ गए अनंत सिंह पर BJP का बड़ा बयान, 'उनके मन में...'
नीरज के खिलाफ गए अनंत सिंह पर BJP का बड़ा बयान, 'उनके मन में...'
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में बवाल! कांग्रेस से RJD बोली- 'अगर...'
बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में बवाल! कांग्रेस से RJD बोली- 'अगर...'
जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- UCC और SIR लागू होना चाहिए
जीतन राम मांझी का बड़ा बयान, कहा- UCC और SIR लागू होना चाहिए

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget