एक्सप्लोरर

मोहम्मद इजहार का IPL चेन्नई सुपर किंग्स में चयन होने पर मंत्री नीरज बबलू ने दी बधाई, चाचा ने क्या कहा?

IPL 2025: सुपौल जिले के रहने वाले मोहम्मद इजहार अंडर-23 टीम के नियमित खिलाड़ी हैं. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और जिला क्रिकेट संघ को दिया है.

Cricketer Mohammad Izhar: बिहार के सुपौल जिले के वीरपुर निवासी युवा क्रिकेटर मोहम्मद इजहार का चयन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टीम में नेट बॉलर के रूप में हुआ है. इसको लेकर बिहार के मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा, "मैं इजहार को क्षेत्र और जिले का नाम रोशन करने के लिए बधाई देता हूं. हमें उम्मीद है कि वह भविष्य में भी इसी तरह खेलते रहेंगे और आगे बढ़ेंगे." 

उन्होंने आगे कहा, "सबसे बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खेल पर इतना ध्यान है वे खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हैं कि जूनून के साथ खिलाड़ी लगे रहते हैं. जो-जो खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं सबकों सम्मानित किया जा रहा है. हम मोहम्मद इजहार को शुभकामनाएं देते हैं जब वह वापस आएंगे तो हम उन्हें सम्मानित करेंगे."

'अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाएगा'

आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चुने गए मोहम्मद इजहार के चाचा का कहना है कि परिवार और समाज में बेहद खुशी है. इजहार को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था. हम लोगों के बहुत मना करने पर भी वो नहीं मानता था. इसी चक्कर में उसने किशंनगज में पढ़ने के लिए कहा. किशंनगज में उसने पढ़ाई भी की और क्रिकेट भी खेला. उसके बाद कहीं भी इसका मैच होता था तो बुलाया जाता था.

चाचा ने आगे कहा कि 2019-20 में स्टेट क्रिकेट टीम में चयन हुआ. उसके बाद परिवार के सभी लोग उसका सपोर्ट करने लगे. उसने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है. हमें उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाएगा, देश के लिए खेलेगा और हमें गौरवान्वित करेगा.

बता दें कि मोहम्मद इजहार अंडर-23 टीम के नियमित खिलाड़ी खिलाड़ी हैं. अपनी धारदार गेंदबाजी की बदौलत उन्होंने अपनी खास जगह बनाई है. मोहम्मद इजहार ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, परिवार और जिला क्रिकेट संघ को दिया है.

यह भी पढ़ें: 'पिता के अनुभव पर बेटे को सरकार चलाने दिया जाए यह ठीक नहीं', बोले BSP नेता अनिल सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget