एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव पर आग बबूला हुए मंत्री नीरज बबलू, कहा- 'उस समय झाल बजा रहे थे जब...'

Bihar News: बिहार में डोमिसाइल नीति पर सियासी संग्राम छिड़ गया है. तेजस्वी यादव की मांग पर मंत्री नीरज बबलू ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने आरोप लगा कि सरकार में रहते लूट से फुर्सत नहीं मिली.

Bihar Politics: चुनावी वर्ष में डोमिसाइल नीति का मुद्दा गर्मा गया है. अभ्यर्थी सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं. डोमिसाइल नीति की मांग के लिए आगामी 5 जून को बड़ा आंदोलन भी होने वाला है. अब नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी नीतीश सरकार की टेंशन बढ़ा दी है. उन्होंने 100 फीसद डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग उठाई है. तेजस्वी यादव की मांग पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है.

मंत्री नीरज बबलू ने तेजस्वी यादव के बयान पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, "उपमुख्यमंत्री रहते क्या झाल बजा रहे थे. 100 फीसद डोमिसाइल की मांग करने वाले सरकार में रहे हैं. तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री रहते क्या कर रहे थे." उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव पांच-पांच विभागों को दबाकर बैठे थे. सरकार में रहते लूट से फुर्सत नहीं मिली. उस समय तेजस्वी यादव को जनता की चिंता नहीं थी. आज उनको दिन में भी तारे दिखते हैं. राजद पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए मुंह में पानी टपक रहा है.

'राजद सरकार में आने का सपना देख रही है'

नीतीश कुमार के साथ आने से राजद सरकार में आने का सपना देख रही है. मुंगेरी लाल के हसीन सपने राजद देखना छोड़ दे. नीरज बबलू ने कहा, "जनता जानती है कि राजद ने बिहार को लूटने का काम किया. राजद लुटेरा पार्टी है. कभी चारा खाती है, कभी अलकतरा पीती है, कभी जमीन हड़पती है. अब ऐसा दिन नहीं आने वाला है." उन्होंने कहा कि महागठबंधन से फर्क पड़ने वाला नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एनडीए के साथ एकजुट हैं.

कानून-व्यवस्था पर क्या बोले मंत्री नीरज बबलू?

मंत्री नीरज बबलू ने दावा किया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे. कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवालों का भी उन्होंने जवाब दिया. नीरज बबलू ने कहा, "सुशासन की सरकार में अपराधियों को स्पीडी ट्रायल के जरिए सजा दिलाई जाएगी. घटना के बाद पुलिस एक्शन में आती है और गिरफ्तारी भी करती है." उन्होंने आरसीपी सिंह पर कहा कि जदयू से अलग होने के बाद अब तरह-तरह की बातें करते हैं. 

ये भी पढ़ें- 'CM नीतीश को 1 मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक नहीं', बक्सर फायरिंग मामले पर RJD ने साधा निशाना
 

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC चुनाव: JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
JDU के नीरज कुमार का अनंत सिंह पर तंज, 'खुद जमानत पर हैं और जमानत जब्त की बात कर रहे'
Bihar MLC Election Results Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Live: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद हारी BJP, राजद के संजीव सिंह ने हासिल की जीत
Bihar MLC Election Results: एमएलसी चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
बिहार विधान परिषद चुनाव में किसने मारी बाजी? पटना से दरभंगा तक जानें पूरा अपडेट
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते
कौन हैं राहुल राज? NDA के बागी, आनंद मोहन का समर्थन, सारण से निर्दलीय जीते

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget