एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी के ऑफर पर आ गया मंत्री अशोक चौधरी का रिएक्शन, तेजस्वी यादव पर भी बरसे, क्या कुछ कहा?

Bihar Politics: चुनाव को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि विपक्ष को 15 सीट में सिमट जाना है. यह तो वो बजट है कि तेजस्वी यादव को दो अंक भी प्राप्त नहीं होंगे. मुगेरी लाल के सपने सब देखते हैं. 

Bihar Budget 2025: बिहार विधानसभा में बीते सोमवार (03 मार्च) को डिप्टी सीएम सह वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 2025-26 का बजट पेश किया. बजट को लेकर विपक्ष लगातार एनडीए सरकार को घेर रहा है. इस पर बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी मंगलवार (04 मार्च) को कहा कि तीन लाख 17 हजार करोड़ के बजट का सेंस ही विपक्ष को नहीं है, उर्दू के विद्यार्थी को फिजिक्स में बैठा दीजिएगा तो कैसे पता चलेगा क्या है? जब इन लोगों ने छोड़ा था तो 24 हजार करोड़ के बजट का बिहार था और आज इतना बड़ा है तो इसमें फर्क है न, झुनझुना बजा रहे हैं तो बजाने दीजिए.

मीडिया से बातचीत के दौरान जब मंत्री अशोक चौधरी से पूछा गया कि तेजस्वी यादव इसे एनडीए सरकार का अंतिम बजट बता रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा कि कौन नहीं जानता है कि सरकार का आखिरी बजट है यह, इसके बाद तो इसी साल चुनाव होना है. विपक्ष को तो 15 सीट में सिमट जाना है. यह तो वो बजट है कि तेजस्वी यादव को दो अंक भी प्राप्त नहीं होंगे. मुंगेरी लाल के सपने सब देखते हैं. 

वहीं राबड़ी देवी के जेडीयू को दिए ऑफर पर जब मंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राबड़ी देवी के ऑफर में कौन इंटरेस्ट ले रहा है, उनके साथ तो दो-दो बार गए.

बजट पर क्या बोले बीजेपी सांसद?

बीजेपी सांसद संजय जायसवाल ने बिहार बजट पर कहा कि यह एक बहुत अच्छा और ऐतिहासिक बजट है. लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में बजट 30 हजार करोड़ रुपये का होता था. आज 20 साल बाद बजट सवा तीन लाख करोड़ रुपये का हो गया है.

इस बार के बजट को लेकर संजय जायसवाल ने कहा कि यह बताता है कि एनडीए के शासनकाल में कितने अच्छे कार्य हो रहे हैं. इससे बिहार के विकास को एक नई दिशा मिलेगी. मीडिया से बातचीत के दौरान बीजेपी सांसद से सवाल किया गया कि तेजस्वी यादव बजट को हवा-हवाई बता रहे हैं इस पर उन्होंने कहा कि पहले बजट पढ़ना पड़ता है, समझना पड़ता है, ना वो पढ़ते हैं न वो समझते हैं, तो वो क्या बोलेंगे?

यह भी पढ़ें: बिहार में चुनाव से पहले AIMIM का बड़ा ऐलान, बढ़ सकती है महागठबंधन की टेंशन, NDA को होगा फायदा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
कांग्रेस सांसद के बयान से बवाल तय! अंग्रेजी के साथ संस्कृत को बताया विदेशी भाषा, कहा- 'उर्दू…'
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
बंटी यादव हत्याकांड: बिहार में आमरण अनशन पर बैठेंगे परिजन, आरोपियों को कड़ी सजा की करेंगे मांग
Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
तेज प्रताप यादव ने निशांत कुमार पर ली चुटकी, 'स्वास्थ्य मंत्री जी जो पजामा…'
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित
बिहार: राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल की बड़ी कार्रवाई, DCLR समेत चार अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र गठित

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Haiwaan First Look out: 'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
'हैवानियत अब नहीं रूकेगी...' धांसू है अक्षय-सैफ की 'हैवान' का फर्स्ट लुक, जानें- कब रिलीज होगी ये फिल्म
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget