एक्सप्लोरर

बिहार: गोपालगंज में मीट व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, अपराधियों ने गटर में फेंकी लाश

मृतक की पत्नी ने कहा कि शाम के सात बजे उसने मृतक के मोबाइल पर फोन किया, तब मृतक ने पार्टी में शरीक होकर घर आने की बात कही थी. लेकिन वो देर रात तक वापस नहीं आया और सुबह उसके हत्या की जानकारी मिली.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज के भोरे में अपराधियों ने मीट कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मृतक के शव को गटर में छोड़कर फरार हो गए. गटर में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को सुबह मिली. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां उसे मृतक कारोबारी की बाइक और उसके जेब से कुछ पैसे भी मिले हैं. जबकि कारोबारी का मोबाइल फोन गायब था.

इधर, इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने भोरे-कटेया मुख्य मार्ग को जाम कर हंगामा भी किया. ग्रामीणों को काफी समझाने के बाद पुलिस ने सड़क जाम हटवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज में भेज दिया. इस घटना के बाद हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गयी है. अभी तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.

बता दें कि भोरे थाना क्षेत्र के कोरेया गांव निवासी हाफिज अंसारी का 36 वर्षीय बेटे अफजल अंसारी भोरे के वायरलेस मोड़ पर मीट का कारोबार करता था. इसी क्रम में रोज की तरह सोमवार को भी उसने देर शाम अपनी दुकान बंद की और घर जाने के लिये निकला. इसी बीच उसकी पत्नी कमरून नेशा का फोन उसके मोबाइल पर आया और उसने उससे घर आने की जानकारी ली.

अफजल ने पत्नी को बताया कि वह भोरे में एक पार्टी में शामिल होने के बाद ही घर आयेगा. उसके बाद से उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया. देर रात तक जब वह घर वापस नहीं आया, तो परिजन आशंकित हो गये. मंगलवार की सुबह भोरे-कटेया मुख्य मार्ग के समीप बड़हरा की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बनी गटर में ग्रामीणों ने एक युवक के शव को देखकर पुलिस को दी.

शव की पहचान अफजल अंसारी के रूप में की गई. अफजल के गले पर कटे का निशान था और सिर में गोली मारकर उसकी हत्या की गई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया. मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने इसकी जानकारी हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार को दी. एसडीपीओ नरेश कुमार भी मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंच गये. काफी समझा-बुझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया.

इसी बीच ग्रामीण पुलिस की गाड़ी को घेर कर शव को वापस लाने की मांग पर अड़ गये. इसी बात को लेकर भोरे - कटेया मुख्य पथ को ग्रामीणों ने बांस बल्ला लगाकर जाम कर दिया. सड़क जाम होने के बाद पुलिस ने फिर से शव को घटनास्थल पर पहुंचाया और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश करने लगे. काफी समझाने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस से 48 घंटे के अंदर हत्याकांड के खुलासे का लिखित आश्वासन लेने के बाद जाम हटाया.

हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. 48 घंटे के अंदर इस हत्याकांड का खुलासा कर लिया जायेगा. इधर, मृतक की पत्नी ने कहा कि शाम के सात बजे उसने मृतक के मोबाइल पर फोन किया, तब मृतक ने पार्टी में शरीक होकर घर आने की बात कही थी. लेकिन वो देर रात तक वापस नहीं आया और सुबह उसके हत्या की जानकारी मिली. ऐसे में उसने अपील की कि पुलिस प्रशासन उसके पति के हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे.

यह भी पढ़ें -

सीएम नीतीश से कांग्रेस की मांग- खत्म हो शराबबंदी कानून, उसी पैसे से युवाओं के लिए लगें कारखाने नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक में बड़ा फैसला, राज्य के लोगों को दिया जाएगा कोरोना का मुफ्त टीका
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
गयाजी में आज से विधायकों का दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम, उपराष्ट्रपति होंगे शामिल
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बिहार में आज भी एक्टिव रहेगा मानसून, 32 जिलों में हो रही झमाझम बारिश, कई जगहों पर अलर्ट
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
नामांकन के बाद बांकीपुर उपचुनाव में BJP ने क्यों बदला उम्मीदवार? पढ़ें इनसाइड स्टोरी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget