एक्सप्लोरर

शादी करने राजस्थान से बिहार पहुंचा था युवक, मगर फेरों से पहले पहुंच गया सलाखों के पीछे, जानें पूरा मामला

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. बच्ची का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा. इसके बाद जैसा न्यायालय का आदेश होगा उसके अनुसार काम किया जाएगा.

कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में नाबालिक से शादी करने के आरोप में पुलिस ने बुधवार को दूल्हा समेत तीन लोगों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर लिया. आरोपितों में दो युवक राजस्थान और एक गुजरात के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इधर, युवकों पर पुलिसिया कार्रवाई होता देख नाबालिग के माता-पिता फरार हो गए हैं. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बच्ची की कराई जा रही थी शादी 

मिली जानकारी अनुसार बुधवार की देर शाम भभुआ शहर के वार्ड नंबर-सात में 15 साल की बच्ची की राजस्थान के 27 साल के धर्मेंद्र कुमार से शादी कराई जा रही थी. तभी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने पहुंचकर कार्रवाई की. आरोपित धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि वो राजस्थान के रहने वाले है. उसकी शादी कैमूर जिले की एक लड़की से हो रही थी. पहले भी राजस्थान में कैमूर जिले के दो तीन लड़कियों की शादी हुई है. आरोपी ने लड़की के नाबालिग होने की बात पर कहा कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी.

कैमूर एसपी ने कही ये बात

इधर, इस संबंध में कैमूर एसपी राकेश कुमार ने गुरुवार को बताया कि नाबालिग लड़कियों की शादी कराई जा रही थी. बात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भभुआ शहर के वार्ड नंबर-7 में छापेमारी की और एक घर से नाबालिक बच्ची से शादी करने के आरोप में राजस्थान के दो लोग और गुजरात के एक को गिरफ्तार कर लिया. लड़की नाबालिक है, इसलिए लड़की के माता-पिता पर भी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. बच्ची का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा. इसके बाद जैसा न्यायालय का आदेश होगा उसके अनुसार बच्ची को चाइल्डलाइन या उसके परिजनों को सौंपा जाएगा.

यह भी पढ़ें -

बिहारः छपरा से ‘रिवॉल्वर रानी’ को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हरकतें जानकर आप भी रह जाएंगे दंग

ललन सिंह ने RJD के शासनकाल पर उठाए सवाल तो भड़कीं रोहिणी, पूछा- 90 से पहले की बात कौन करेगा चाचा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar News: बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
बिहार राजस्व विभाग में भ्रष्टाचार पर एक्शन, 1 महीने में 62 अधिकारियों पर गिरी गाज
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU का बड़ा बयान, क्या बोली नीतीश कुमार की पार्टी?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: NDA में दो फाड़! दो केंद्रीय मंत्री, दो बयान, बिहार में अलग सियासी संदेश
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'
भरत तिवारी केस सम्राट सरकार के लिए बना सिर दर्द! आरके सिंह बोले- 'निष्पक्ष जांच तभी संभव जब…'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
ई- रिक्शा चालक अब नहीं होंगे परेशान, सरकार ने दिया BAT-BMS समेत 7 ऐप्स हटाने का नोटिस
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
सरकारी टीचर बनने का प्लान है? पहले जान लें कौन-सा कोर्स दिलाएगा नौकरी
Embed widget