एक्सप्लोरर

बेतिया में 5 लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत, दहशत के साए में गांव के लोग, क्या शराब से जान गई?

Bihar Hooch Tragedy: लौरिया के मठिया गांव का मामला है. लोगों की मौत की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर कैंप कर रही है. गांव में दहशत का माहौल है.

Bettiah News: बेतिया के लौरिया के मठिया गांव में चार दिनों के अंदर पांच लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है जिसके बाद इलाके में हड़कंप मचा है. सूचना के बाद रविवार को मौके पर प्रशासन की टीम गांव में पहुंचकर मौत के कारणों की जांच में जुटी है. मृतकों के परिजनों ने शराब पीने की बात कही है. हांलाकि पुलिस ने शराब से मौत होने की पुष्टि अब तक नहीं की है. पहली मौत 15 जनवरी को हुई थी. 

मृतकों का हो चुका है अंतिम संस्कार

मरने वालों में मठिया पंचायत के वार्ड 6 निवासी 30 वर्षीय मनीष चौधरी, 50 वर्षीय सुरेश चौधरी, 35 वर्षीय नेयाज साह, वार्ड नं चार निवासी 30 वर्षीय प्रदीप कुमार गुप्ता, वार्ड नं 7 निवासी 58 वर्षीय शिव राम शामिल हैं. परिजनों ने इनका अंतिम संस्कार कर दिया है. इन पांच लोगों को पोस्टमार्टम नहीं हुआ है.

मृतक प्रदीप कुमार गुप्ता के परिजन ने बताया कि वो (प्रदीप कुमार गुप्ता) शराब पीकर आया था. उसके बाद उसकी तबीयत खराब हुई. अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई. सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर कैंप कर रही है. लगातार एक के बाद एक हुई पांच मौतों के बाद गांव में दहशत का माहौल है.

एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम भी पहुंचकर मामले में जांच कर रही है. जिस तरह से मौत का तांडव मचा है उससे इलाके में हड़कंप मच गया है. मरने वालों में ज्यादातर युवा हैं.

इस मामले में प्रभारी सीएस डॉ. मुर्तुजा ने बताया कि मौके पर पहुंची मेडिकल की टीम ने सभी स्तरों से जांच की तो पता चला कि कुछ लोगों की मौत तबीयत खराब होने की वजह से हुई है. हालांकि मेडिकल टीम गांव में ही मौजूद है. इस तरह की बात सामने आती है तो तुरंत मेडिकल की टीम जांच में जुट जाती है.

एसडीपीओ ने क्या बताया?

वहीं एसडीपीओ ने भी पांच लोगों की संदिग्ध स्थिति में मौत की बात कही है. कहा कि कुछ लोगों की मौत ठंड लगने से हुई है और कुछ लोगों की मौत तबीयत खराब होने से हुई है. यह मौत चार दिनों के अंदर में हुई है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें: बेगूसराय में पुलिस पर जानलेवा हमला, कई जवान घायल, जमीन खाली कराने पर हुआ था विवाद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EO मर्डर केस में नया मोड़, आरोपी के कबूलनामे पर पत्नी ने खड़े किए सवाल
EO मर्डर केस में नया मोड़, आरोपी के कबूलनामे पर पत्नी ने खड़े किए सवाल
बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
बांकीपुर में बीजेपी की हार से NDA में खलबली, JDU नाराज?
Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर उपचुनाव में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?
बांकीपुर: गढ़ में हार के बाद अब क्या करेगी BJP, रणनीति में होगा बदलाव?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
भयंकर गर्मी और सूखा... खतरे में भारत का मानसून, UN चीफ ने क्यों दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
दतिया उपचुनाव: BJP के आशुतोष तिवारी ने लगाए भीतरघात के आरोप, बोले- 'मैं अनजान नहीं हूं'
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
'एयरपोर्ट से सीधे फांसी...' शेख हसीना की वतन वापसी की इच्छा पर नाहिद इस्लाम की धमकी
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
जब सचिन तेंदुलकर हरी जर्सी पहन उतरे पाकिस्तान के लिए फिल्डिंग करने, पढ़िए किस्सा
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
'रमेश बिधूड़ी में इतनी हिम्मत होती तो वो...', पंक्चर वाले बयान पर भड़के वारिस पठान
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
ट्रंप पर कसेगा शिकंजा! भारत समेत 60 देशों पर टैरिफ के खिलाफ 25 अमेरिकी राज्यों ने किया मुकदमा
Embed widget