एक्सप्लोरर

Bihar Crime: रोहतास में शौचालय की टंकी बनी बवाल, फायरिंग में गई एक की जान, तीन बुरी तरह जख्मी

Firing In Rohtas: रोहतास में नाली के विवाद को लेकर हुई इस घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Man Died After Firing In Dispute: रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र के धोबडीहां गांव में रविवार (10 नवंबर) को नाली में शौचालय की टंकी का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी डंडे चले और एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई, इस घटना में तीन अन्य लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान 52 वर्षीय अशोक पांडेय के रूप में हुई है.

मृतक अशोक के बेटे ने दर्ज कराई प्राथमिकी

घटना के बाद मृतक के बेटे कुणाल पांडेय ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि नाली में शौचालय की टंकी का पानी बहाने को लेकर पड़ोसी अशोक पांडेय और उनके बेटे गुड्डू पांडेय से विवाद चल रहा था. रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अशोक पांडेय को लहूलुहान कर दिया, जब कुणाल अपने पिता को बचाने गया, तो उसे भी पीटकर घायल कर दिया गया. इस बीच गुड्डू पांडेय ने घर से पिस्टल निकालकर अशोक पांडेय को गोली मार दी.

घायल अवस्था में अशोक पांडेय को आनन-फानन में पीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए सासाराम रेफर किया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बिक्रमगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार संजय ने बताया कि नाली के विवाद को लेकर हुई इस घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई है, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं.

मामले में दो व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी

उन्होंने बताया कि मृतक अशोक पांडेय के पिता स्वर्गीय केशव पांडेय थे. पुलिस ने इस मामले में नासरीगंज कांड संख्या 383/24 धारा 126 (2), 115(2), 109(2), 103(1)3(5)BNA, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है. घटना के संबंध में दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी की गई है. इस घटना ने गांव में तनाव का माहौल बना दिया है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर बनाई हुई है.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: क्या से क्या हो गया..., आखिरकार खाली करना ही पड़ा पशुपति पारस को बंगला, अब आगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
मल्लिकार्जुन खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर चिराग पासवान, 'अगर उन्होंने…'
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
पवन खेड़ा की इस हरकत पर भड़के बिहार के कांग्रेस सांसद, कहा- मैं इससे सहमत नहीं
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
Xप्लेन: बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर? समझें गणित
बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget