एक्सप्लोरर

Bihar Election: 'अगस्त क्रांति' की तैयारी में महागठबंधन, रक्षाबंधन के बाद राहुल-तेजस्वी करेंगे 9 प्रमंडलों में रैली

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव ने कहा कि वे 70 हजार करोड़ के घोटाले और राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर जनता के बीच जाएंगे. इस पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पलटवार किया है.

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है. विपक्षी महागठबंधन ने बड़ा ऐलान किया है कि रक्षाबंधन के बाद पूरे राज्य में रैली और यात्रा की जाएगी. इसमें खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल होंगे. कुल 9 प्रमंडलों में ये रैलियां होंगी और जनता के बीच जाकर मौजूदा एनडीए सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाएगा.

महागठबंधन की समन्वय समिति की बैठक मंगलवार को पटना में हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'बिहार में कानून-व्यवस्था की हालत बेहद खराब है. पिछले 10 दिनों में करीब 100 लोगों की हत्या हो चुकी है. अपराधी ही सरकार चला रहे हैं. कैग रिपोर्ट में 70 हजार करोड़ का घोटाला सामने आया है, इस मुद्दे को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे.'

अगस्त क्रांति का ऐलान

तेजस्वी ने कहा कि हम लोग अगस्त के महीने को 'अगस्त क्रांति' के रूप में मनाएंगे. रक्षाबंधन के बाद महागठबंधन के सभी बड़े नेता जनता के बीच जाकर सरकार की पोल खोलेंगे. उन्होंने कहा, 'मैं खुद भी हर जिले में जाऊंगा. हम गांव-गांव, बूथ-बूथ तक जाकर जनता को बताएंगे कि बिहार में क्या कुछ गलत हो रहा है.'

उन्होंने यह भी बताया कि राहुल गांधी खुद इस यात्रा का हिस्सा होंगे और सभी नौ प्रमंडलों में जाकर रैली करेंगे. इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम काटने का मुद्दा भी उठाया जाएगा.

बिहार कांग्रेस का समर्थन

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने भी बैठक के बाद बताया कि महागठबंधन अब पूरी ताकत से चुनावी मैदान में उतरेगा. उन्होंने कहा, 'हमने तय किया है कि सभी नेताओं के साथ राहुल गांधी बिहार आएंगे और रैली करेंगे. हम भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई और वोटर लिस्ट से नाम काटने जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरेंगे.'

सरकार का पलटवार

उधर, विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 70 हजार करोड़ के जिस घोटाले की बात की जा रही है, वह दरअसल महागठबंधन के ही कार्यकाल का है. उन्होंने कहा, 'हर पाई का हिसाब महालेखाकार को दिया जाएगा. हम जवाब देने के लिए तैयार हैं.'

सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि नीतीश सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1,000 से बढ़ाकर 3,000 रुपए कर दिया है, जो एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ जो भी बयानबाजी हो रही है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है. चौधरी ने कहा, 'ऐसे मुख्यमंत्री जिन्होंने बिहार में इतना विकास किया, उनके लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना ठीक नहीं.'

नीतीश बनाम लालू की लड़ाई

सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगला चुनाव “नीतीश कुमार के विकास बनाम लालू यादव के विनाश” के बीच होगा. उन्होंने कहा कि लालू यादव एक पंजीकृत अपराधी हैं और उनके खिलाफ कोर्ट में केस चल रहे हैं.

उन्होंने राहुल गांधी को भी आड़े हाथों लिया और कहा, 'आज राहुल गांधी ओबीसी, एससी, एसटी की बात करते हैं, लेकिन जब कांग्रेस की सरकार थी, तब आरक्षण देने में कितनी सक्रियता दिखाई गई? अगर सही समय पर आरक्षण मिला होता, तो आज इन वर्गों के लोग बड़े-बड़े पदों पर होते.'

कड़ा मुकाबला तय

महागठबंधन जहां सरकार की नाकामियों को लेकर जनता के बीच जा रहा है, वहीं एनडीए विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का दावा कर रहा है. दोनों ही पक्षों ने साफ कर दिया है कि बिहार का चुनाव इस बार सीधे विकास बनाम भ्रष्टाचार की लड़ाई होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget