एक्सप्लोरर

Bihar News: आयुष्मान भारत कार्ड को लेकर बिहार ने बनाया रिकॉर्ड, 6 दिनों में एक करोड़ से अधिक लोगों को बांटा गया

Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को लेकर बिहार ने कीर्तिमान स्थापित किया है. इस उपलब्धि को लेकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी.

पटना: बिहार सरकार ने दो मार्च को शुरू किए गए छह दिवसीय विशेष अभियान के दौरान 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना' (AB PMJAY) के तहत एक करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Chaudhary) ने बताया, 'बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार ने एबी पीएमजेएवाई के तहत राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्णय लिया है.' 

उन्होंने कहा कि छह दिनों में (सुबह 11 बजे, 8 मार्च, 2024 तक) 1,03,95497 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत कार्ड जारी करना राज्य सरकार की एक बड़ी उपलब्धि है.

सम्राट चौधरी ने दी प्रतिक्रिया

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल पांच किलो चावल और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. वर्तमान में राज्य में लगभग 1.2 करोड़ लोग एबी पीएमजेएवाई की सुविधा का लाभ उठा रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे चौधरी ने कहा कि अब एनएफएस अधिनियम के तहत लाभार्थी 1,03,95497 परिवारों को को भी आयुष्मान भारत योजना से जोड़ा गया है.

टॉप पर है सीवान  

राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक 5,99,609 आयुष्मान भारत कार्ड सीवान जिले में जारी किए गए, इसके बाद मुजफ्फरपुर (5,44018), पटना (5,00292), मधुबनी (4,72,977), दरभंगा (4,44,191), सुपौल (4,41,520), गया (4,25,092), समस्तीपुर (3,81,605), गोपालगंज (3,74,075), वैशाली (3,30,227), पश्चिम चंपारण (3,19,442), मधेपुरा (2,98,157), नालंदा (2,95,403), बांका (2,88,724), कटिहार (2,84,953), भंगलपुर (2,79,329) आदि जिलों में जारी किए गए.

इस योजना में मिलते हैं हर साल पांच लाख

जिन जिलों में जारी किए गए आयुष्मान भारत कार्डों की संख्या एक लाख से कम है, उनमें मुंगेर (99,984), किशनगंज (76,861), शेखपुरा (58,132) और शिवहर (47,288) शामिल हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिमंडल ने 20 फरवरी को एबी पीएमजेएवाई के तहत राज्य के सभी राशन कार्ड धारकों को हर साल पांच लाख रुपये तक मुफ्त चिकित्सा उपचार का लाभ देने का निर्णय लिया था.

यह एक सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना है

बता दें कि आयुष्मान भारत योजना, केंद्र सरकार की एक राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य देश में कम आय वाले लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा कवरेज तक मुफ्त पहुंच प्रदान करना है. यह एक केंद्र प्रायोजित योजना है और इसे केंद्र व राज्य सरकार दोनों संयुक्त रूप से वित्त पोषित करती हैं.

ये भी पढ़ें: Mukesh Sahani: क्या NDA में वीआईपी का जाना हो गया है तय? दिल्ली जाने से पहले मुकेश सहनी ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
अनंत सिंह की पत्नी पर अब सरकार का एक्शन, बंगला खाली करने का नोटिस
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर रामकृपाल यादव खूब बरसे, 'ऐसी भाषा...'
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह को एक और झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना राज्य मंत्री का दर्जा
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'
अनंत सिंह के खिलाफ स्पीकर के पास पहुंचे उमेश कुशवाहा, बोले- 'वे पार्टी के...'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget