एक्सप्लोरर

Bihar Lok Sabha Elections Phase 4 Voting highlights: बिहार में चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, चर्चा में रहा मुंगेर, वोटिंग प्रतिशत देखें

Bihar Lok Sabha Elections 2024 Phase 4 Voting highlights: बिहार में चौथे चरण चुनाव के दौरान छिटपुट घटनाएं हुईं. वहीं, पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार वोट प्रतिशत में कमी देखी गई है.

Key Events
Bihar Lok Sabha Elections Phase 4 Live Updates Voting Percentage Giriraj Singh Lalan Singh BJP RJD Congress Bihar Lok Sabha Elections Phase 4 Voting highlights: बिहार में चौथे चरण का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, चर्चा में रहा मुंगेर, वोटिंग प्रतिशत देखें
बिहार में चौथे चरण के तहत पांच सीटों पर वोटिंग
Source : ABP Live Graphics

Background

Lok Sabha Chunav Phase 4: बिहार में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज सोमवार (13 मई) को पांच सीटों पर चुनाव होना है. इसमें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीटों से खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा. इस चरण में 95.83 लाख के करीब मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे.

सबसे अधिक 13 प्रत्याशी उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र में हैं. सबसे कम आठ प्रत्याशी दरभंगा संसदीय क्षेत्र से मैदान में हैं. समस्तीपुर में 9 और मुंगेर से 12 प्रत्याशी मैदान में हैं जबकि बेगूसराय से 10 प्रत्याशी हैं. मतदाताओं के मताधिकार का प्रयोग करने के लिए 9,447 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चरण में राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दलों से 14 प्रत्याशी हैं जबकि 21 निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं.

पांच सीटों पर हो रहे चुनाव में एनडीए की ओर से बीजेपी तीन, लोजपा एक और जेडीयू एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. वहीं महागठबंधन की बात करें तो आरजेडी तीन, कांग्रेस का एक और वामपंथी दल एक सीट पर मैदान में है. बसपा इन सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है.

मुंगेर से एक तरफ ललन सिंह तो दूसरी ओर अशोक महतो की पत्नी

इन पांच सीटों पर सबसे कड़ा मुकाबला मुंगेर में जेडीयू के ललन सिंह और आरजेडी की अनीता देवी के बीच है. बेगूसराय में बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का मुकाबला भाकपा के अवधेश राय से है. उजियारपुर में बीजेपी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय की लड़ाई आरजेडी के आलोक मेहता से है. दरभंगा में बीजेपी प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर का सीधा मुकाबला आरजेडी के ललित यादव से है. वहीं समस्तीपुर में लोजपा (रा) की शांभवी चौधरी की सीधी लड़ाई कांग्रेस के सन्नी हजारी से है.

सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक होना है मतदान

बता दें कि पिछले चरण की तरह इस बार भी सुबह सात बजे मतदान शुरू हो जाएगा. शाम के छह बजे तक मतदाता मतदान कर सकेंगे. हालांकि कुछ संवेदनशील बूथों पर वोटिंग का समय चार बजे तक ही है. वोटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. सुरक्षा को लेकर घुड़सवार दस्तों की भी व्यवस्था की गई है.

19:24 PM (IST)  •  13 May 2024

Bihar Lok Sabha Election 2024 Phase 4: बिहार में चौथे चरण की वोटिंग खत्म, कुल मतदान प्रतिशत जानें

दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर ,बेगूसराय और मुंगेर में शाम 6 बजे चुनाव समाप्त हो गया. इस बार कुल 56.85% वोटिंग हुई. बेगूसराय में 58.40 फीसद, समस्तीपुर में 58.10 फीसद, दरभंगा में 56.63% फीसद, उजियारपुर में 56.00% फीसद और मुंगेर में कुल 55.00 % मतदान हुए. पिछले लोकसभा चुनाव से इस बार कम मतदान हुए हैं.

18:29 PM (IST)  •  13 May 2024

Bihar Lok Sabha Election 2024: मुंगेर में RJ D प्रत्याशी का ललन सिंह पर बड़ा आरोप, गाड़ी का शीशा टूटा

मुंगेर से महागठबंधन की प्रत्याशी अनिता कुमारी ने कहा कि हार की बौखलाहट से ललन सिंह का सामंती कुनबा अलबला गया है. मेरे वाहन का शीशा फोड़ दिया गया है. सरेआम लोकतंत्र की हत्या हो रही है. लखीसराय के विभिन्न बूथ पर कैप्चरिंग की शिकायत मिली है.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज
मोतिहारी: मां की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, ऐसे खुला मर्डर का राज

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget