एक्सप्लोरर

Bihar Lockdown: बाहर निकलने के लिए बहाने बना रहे हैं लोग, शख्स ने पिंपल्स के इलाज के लिए मांगा ई-पास

एक शख्स ने अपने पिंपल्स के इलाज के लिए ई पास की गुहार लगाई है. इसके बाद हालांकि जिलाधिकारी राहुल कुमार ने उस शख्स को इसके लिए इंतजार करने की सलाह दी.

पटना: बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने राज्यभर में लॉकडाउन लगा दिया है, ऐसे में घर से निकलने वाले जरूरतमंदों के लिए जिला प्रशासन ई-पास की सुविधा भी प्रदान कर रही है. इस स्थिति में लोग घरों से निकलने के लिए तरह-तरह के बहाने बनाकर ई-पास पाने के जुगाड़ में हैं. पूर्णिया में एक शख्स ने अपने पिंपल्स के इलाज के लिए ई-पास के लिए आवेदन दिया है तो पटना में एक शख्स बाल प्रत्यारोपण करवाने के लिए सड़क पर निकल गए.

बिहार में कोरोना के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों से शादी, विवाह और सामाजिक आयोजनों पर फिलहाल बंद करने की अपील कर रहे हैं वहीं लोग बहाने ढूंढकर घरों से निकलने की जुगत लगा रहे हैं. सरकार ने हालांकि पुलिस और प्रशासन से लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश दिए हैं. सरकार का निर्देश है कि लोगों को किसी जरूरी काम की वजह से घर से निकलना हो तो ऑनलाइन ई-पास के लिए आवेदन किया जा सकता है.

इस बीच, पूर्णिया जिला प्रशासन के पास एक आवेदन आया, जिसमें एक शख्स ने अपने पिंपल्स के इलाज के लिए ई पास की गुहार लगाई है. इसके बाद हालांकि पूर्णिया के जिलाधिकारी राहुल कुमार ने उस शख्स को इसके लिए इंतजार करने की सलाह दी. पूर्णिया के जिलाधिकारी कहते हैं कि ई-पास के लिए आने वाले अधिकांश आवेदनों में कारण वास्तविक बताए जा रहे हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी आवेदन पहुंच रहे हैं, जिसके लिए इंतजार किया जा सकता है. जिलाधिकारी ने इस आवेदन को अपने ट्विटर एकाउंट से ट्वीट भी किया है.

प्रशासन इस कोशिश में है कि कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके

इधर, पटना में एक मामला ऐसा भी देखने को मिला जब अपने बाइक से निकले शख्स ने बाल प्रत्यारोपण के लिए चिकित्सक के पास जाने का बहाना बनाकर पुलिस से बचने की कोशिश की. एक अधिकारी ने नाम नहीं प्रकाशित करने की शर्त पर बताते हैं कि लॉकडाउन लोगों के बचाव के लिए लगाया गया है, ऐसे में लोग क्यों पर सड़क पर निकलना चाहते हैं, समझ नहीं आता. उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को जब लॉकडाउन में निकलने का कारण पूछा गया तो उन्होंने बाल प्रत्यारोपण के लिए डॉक्टर के पास जाने की बात बताई. अधिकारी कहते हैं कि इसके लिए 15-20 दिन तो रूका ही जा सकता है.

उल्लेखनीय है कि राज्य भर में सबसे अधिक संक्रमण का मामला पटना में ही आ रहा है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पटना में कोरोना के 21,704 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि पूर्णिया में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,962 है. उल्लेखनीय है कि राज्य में सरकार ने पांच मई से 15 मई तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की है. पूरे राज्य में लॉकडाउन के दौरान सख्ती बरती जा रही है. पुलिस प्रशासन इस कोशिश में है कि किसी तरह से कोरोना की चेन को तोड़ा जा सके.

यह भी पढ़ें-

बिहारः कोरोना से ‘जंग’ लड़ने को पटना पहुंची सेना की टीम, ESIC बिहटा में 100 बेड पर शुरू होगा इलाज

Bihar Corona: निजी अस्पतालों में इलाज का रेट किया गया 'फिक्स', देखें- अब मरीजों को देने पड़ेंगे कितने पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
SIR: रैली से पहले MLC चुनाव ने बिगाड़ा कांग्रेस का गेम, BJP-JDU बोली- ये तो बैलेट से हुआ
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
Live: वाराणसी में मतगणना स्थल पर हंगामा, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget