एक्सप्लोरर

बिहार: लॉकडाउन का पालन कराने गई पुलिस पर हमला, लाठी-डंडा लेकर दौड़ते ग्रामीणों का वीडियो हुआ VIRAL

घटना के संबंध में भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे ने कहा कि पुलिसकर्मियों पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह जुर्म है. वीडियो के आधार पर लोगों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी

आरा: बिहार में लॉकडाउन का आज पहला दिन था. कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नीतीश सरकार ने कल ही 5 मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है. इस अवधि के दौरान सुबह 11 बजे के बाद बेवजह घर से निकलने वालों पर कार्रवाई का आदेश दिया गया है. इसी क्रम में बुधवार को लॉकडाउन के पहले ही दिन प्रशासनिक अधिकारी सड़कों पर उतरे और नियमों का पालन कराते दिखे. हालांकि, इस दौरान उन्हें जनता के विरोध का भी सामना करना पड़ा. 

पुलिस पर किया हमला

बिहार के आरा जिले में बुधवार को लॉकडाउन का पालन कराने गए पुलिसकर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया. घटना जिले के हसन बाजार थाना क्षेत्र के हसन बाजार की है, जहां की पुलिस जीप से गश्ती करते हुए लोगों से घर जाने की अपील कर रही थी. इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक दो लोगों की डंडे से पिटाई कर दी, जिसे देखकर स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हो गए और बांस-बल्ली और डंडे से अचानक पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया.

पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते तब तक लोगों ने उनकी पिटाई करनी शुरू कर दी, जिसको लेकर गांव में अफरातफरी मच गई. किसी तरह पुलिसकर्मी भीड़ से निकले और जान बचाकर भागे. अब इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

एसपी ने कही कार्रवाई की बात

इस संबंध में जब भोजपुर के एसपी राकेश कुमार दुबे से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों पर हमला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह कानूनन जुर्म है. वीडियो के आधार पर लोगों को चिन्हित कर उचित कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -

जेल से बाहर आते ही राजनीति में एक्टिव हुए लालू यादव, RJD विधायकों के साथ करेंगे वर्चुअल मीटिंग

कांग्रेस नेता का CM नीतीश से सवाल- तीन करोड़ रुपये ले लें, लेकिन खर्च कहां करेंगे ये बताएं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March Live: तेजस्वी यादव पर BJP का हमला, कहा- ये उपद्रवियों का मार्च
LIVE: तेजस्वी यादव पर BJP का हमला, कहा- ये उपद्रवियों का मार्च
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
बिहार: TRE-4 में पदों की संख्या बढ़ी, जारी होगा नया नोटिफिकेशन?
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
तेजस्वी के मार्च पर BJP का वार, 'ये करियर बचाओ यात्रा'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'
बिहार शिक्षक भर्ती के बीच छात्र संगठन ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'TRE-4 में…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
'ये लोग चाहते नहीं कि आजम खान जिंदा रहें' ED रेड के बीच योगी के मंत्री का बयान
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget