एक्सप्लोरर

'बिहारियों से इतनी नफरत क्यों?' Bihari First का नारा देने वाले चिराग ने केजरीवाल से पूछ दिया बड़ा सवाल

Chirag Paswan: चिराग पासवान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जिस तरीके से पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है, उसका परिणाम आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ेगा.

Chirag Paswan statement: दिल्ली में चुनाव हो और बिहार की बात ना हो ये हो ही नहीं सकता. दिल्ली के चुनावों में पूर्वांचल का मुद्दा और बिहार यूपी के वोटर्स हमेशा निशाने पर होते हैं. दिल्ली के लोग बिहार को लोगों को बाहरी समझते हैं, लेकिन अगर दिल्ली की वर्तमान सत्ता में सीएम रह चुके अरविंद केजरीवाल जब बिहारी वोटर्स को फेक बता दें, तो राजनीतिक पारा चढ़ना लाजमी है. पूर्व सीएम के इस बयान की बिहार के नेताओं ने कड़े शब्दों में निंदा की है. इसे लेकर चिराग पासवान ने भी अरविंद केजरीवाल को आड़े हाथों लिया है. 
 

चिराग पासवान का केजरीवाल पर निशाना 

एलजेपीआर नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि अरविंद केजरीवाल का ये बयान बेहद निंदनीय है, जो कतई बर्दाश्त करने लायक नहीं है. मैं पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल को बिहारियों से इतनी नफरत क्यों? राष्ट्रीय राजधानी के समग्र विकास में यूपी और बिहार के लोगों की एक बड़ी भूमिका रही है. 

 
चिराग पासवान ने ये भी कहा, "देश और दुनिया भर से लोग नई दिल्ली आते हैं. ऐसे में बिहारियों का अपमान करना एक सत्ताधारी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता. अरविंद केजरीवाल ने जिस तरीके से पूर्वांचल के लोगों का अपमान किया है, उसका परिणाम आने वाले चुनाव में आम आदमी पार्टी को भुगतना पड़ेगा. नई दिल्ली में एनडीए की प्रचंड जीत देखकर अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं". 
 

18 से 20 ऐसी सीटों पर पूर्वाचंल का दबदबा

बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने बीते दिनों यूपी-बिहार के लोगों को फर्जी कहा था. उन्होंने कहा था कि ये लोग दिल्ली आकर फर्जी वोट बनवा रहे हैं. दरअसल आम आदमी पार्टी को ये पता है कि यूपी-बिहार का वोट या तो कांग्रेस या बीजेपी के पक्ष में ज्यादा जाता है. दिल्ली में यूपी-बिहार के मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है. 70 सीटों वाली विधानसभा में करीब 18 से 20 ऐसी सीटें हैं. दिल्ली की 18 से 20 विधानसभा सीटों पर इनका दबदबा है और ये चुनाव नतीजों को प्रभावित कर सकते हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
बिहार MLC रिजल्ट Highlights: तिरहुत स्नातक सीट से निर्दलीय की जीत, JDU के अभिषेक झा हारे
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा करवा चौथ 2026 का चांद?
Bihar Moonrise Time Today: पटना से गया तक, जानें किस जिले में कितने बजे निकलेगा चौथ का चांद?
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
बैलेट पेपर से चुनाव पर JDU ने कांग्रेस को घेरा, राहुल गांधी से कह दी बड़ी बात
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान
देवपालिक की मौत हादसा या हत्या? अंतिम संस्कार में पहुंचे प्रशांत किशोर का आया बयान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
CEC के खिलाफ INDIA गठबंधन के 'महाभियोग' में स्पीकर होंगी मीरा कुमार, कौन रखेगा प्रस्ताव?
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार केदारनाथ सिंह ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
राजेश खन्ना की संपत्ति मांग रही अनीता आडवाणी को SC से झटका, रिश्ते को बताया था 'शादी जैसा'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
अर्नब के कमजोर होने के बाद आ रही नई आफत, दक्षिण अंडमान से उठ रहा नया तूफान
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Pulav Masala Recipe: घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
घर में ऐसे बनाएं पुलाव मसाला, इन चीजों को जरूर करें शामिल
Embed widget