एक्सप्लोरर

VIDEO: भरी सभा में तेजस्वी यादव ने पीएम के वादों को Bluetooth Speaker पर सुनाया, पोस्ट कर लिखी ये बात

Tejashwi Yadav Post : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है. इस बार उन्होंने पोस्ट कर पीएम के किए हुए वादों को एक ब्लू टूथ स्पीकर के जरिए सुनाया है.

Tejashwi Yadav On PM Modi: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पीएम मोदी पर लगातार हमला बोल रहे हैं. वो एक-एक कर पीएम मोदी के तमाम किए वादों पर सवाल उठा रहे हैं, जो पूरे नहीं हुए. अपनी हर सभा में वो कहते हैं कि पीएम झूठ बोलते हैं और उनके झूठ से जनता ऊब चुकी है. इस बार तो उन्होंने हद कर दी. 

तेजस्वी यादव ने पोस्ट के जरिए पीएम पर साधा निशाना

दरअसल तेजस्वी यादव ने बुधवार (1 मई) को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि मंगलवार को चुनावी सभा में एक साथी ने उन्हें स्पीकर पर मोदी के वादों की पूरी फेहरिस्त सुनाई. जिसे उन्होंने शेयर कर सुनने के लिए कहा है. उनके इस वीडियो को यूजर खूब सुन रहे हैं और तेजस्वी की तारीफ भी कर रहे हैं कि क्या आइडिया निकाला है, सत्ता पक्ष को लपेटने का. एक यूजर ने लिखा, 'शानदार तेजस्वी जी. क्या जबरदस्त तरीका निकाला है धोने का' साथ में पीएम मोदी की सिर पकड़े हुए फोटो भी डाली है. 

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कल चुनावी सभा में एक साथी ने Portable Bluetooth Speaker लाकर दिया. इसमें क्या है? यह आप भी सुनिए और औरों को सुनाइये. प्रधानमंत्री जी द्वारा 10 वर्षों में किए गए वादे अब जनता Speaker पर सुन और सुना रही है। इतना झूठ बोला गया है कि अब समेटें नहीं सिमट पा रहा है."

आगे उन्होंने लिखा है, "जनता का ध्यान भटकाने के लिए ये लोग कुछ भी बोल और कर सकते हैं. सार्वजनिक जीवन में इतने बड़े पद पर रहकर इतना अधिक झूठ नहीं बोलना चाहिए. वही बोलो जो कर सको." 
ते

ब्लू टूथ लेकर माइक पर सुनाई पीएम की बात

तेजस्वी यादव के इस ट्वीट में जो वीडियो शेयर की गई है उसमें तेजस्वी यादव खुद ब्लू टूथ लेकर माइक पर लोगों को पीएम की आवाज सुनाते नजर आ रहे हैं और सामने सभा में मौजूद लोग हंसते हुए सुनाई पड़ रहे हैं. हालांकि ये वीडियो कहां की सभा का है, उसका जिक्र तेजस्वी यादव ने नहीं किया है. बहरहाल तेजस्वी यादव बिहार में बीजेपी का डट कर सामना करने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं. अपने चाचा नीतीश कुमार से भी उन्होंने कहा था कि अब आपका भतीजा बीजेपी को बिहार में रोकेगा, आप तो कर नहीं पाए.

बिहार में बीजेपी को रोकने का किया था ऐलान

ये बात तेजस्वी ने उस समय कही थी जब चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने पाला बदला था और आरजेडी को छोड़कर बीजेपी के साथ प्रदेश में एनडीए की सरकार बना ली थी. अब जबकि लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है तो तेजस्वी यादव एनडीए और खासकर पीएम मोदी पर निशाना साधने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हालांकि आरजेडी नेता का इस तरह मजबूती से सत्ता पक्ष को घेरने का फायदा कितना होगा या जनता पर इसका असर क्या होगा ये तो समय ही बताएगा. 

ये भी पढ़ेंः CM नीतीश कुमार को झटका, लोकसभा चुनाव के बीच JDU के इस बड़े नेता ने दिया इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget