एक्सप्लोरर

'नई फसल लगाई जाए...', तेजस्वी यादव ने किसे बताया पुराने ब्रांड का बीज, कहा- जमीन खराब हो जाएगी

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार में दो-दो डिप्टी सीएम मौजूद हैं. दोनों डिप्टी सीएम की एक भी उपलब्धि कोई बता दे. लगातार पांचवा डिप्टी सीएम बीजेपी की तरफ से है .

Tejashwi Yadav News: अपनी कार्यकर्ता संवाद यात्रा के दौरान बुधवार को बक्सर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 20 साल तक एक ही ब्रांड का बीज रोपिएगा तो जमीन भी बर्बाद हो जाती है. अब समय आ गया है नया ब्रांड का नया बीज रोपा जाए, नई फसलें लगाई जाएं, ताकि आने वाले फसलों का भविष्य बेहतर हो सके. नीतीश कुमार मुख्यमंत्री रहे केंद्र में 11 साल, डबल इंजन की सरकार है. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने का आश्वासन देकर अब तक नहीं मिला.

तेजस्वी का मुख्यमंत्री नीतीश पर हमला 

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार लगातार पीछे होता जा रहा है. मुख्यमंत्री यात्रा पर निकले हैं, तीन-चार बार यात्रा का नाम बदल चुका हैं. लास्ट में प्रगति यात्रा पर निकले हैं. मेरा मानना है कि प्रगति यात्रा नहीं दुर्गति यात्रा है. पटना में चंद अधिकारी के साथ संवाद यात्रा कर रहे हैं. मुख्यमंत्री खुद थक चुके हैं. 25 करोड़ से अधिक खर्च कर रहे हैं यात्रा के लिए. अगर अब विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिला पाए तो कब दिला पाएंगे. अब तक बिहार के लिए उन्होंने एक काम कोई बता दें क्या किया है. बिहार में दो-दो डिप्टी सीएम मौजूद हैं. दोनों डिप्टी सीएम की एक भी उपलब्धि कोई बता दें. लगातार पांचवा डिप्टी सीएम है बीजेपी के तरफ से.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हम लोगों की 17 महीने की सरकार थी, उसमें 5 लाख नौकरी दी गई है. जाति आधारित गणना कराई हम लोगों ने कराए पूरे देश में पहली बार. आरक्षण की सीमा 75% आरक्षण की हम लोगों ने किया, आईटी पॉलिसी, टूरिज्म पॉलिसी, स्पोर्ट्स पॉलिसी, हम लोगों ने करने का काम किया है. 50000 करोड़ का निवेश हम लोगों ने करने का काम किया. कई उपलब्धियां हम लोगों ने हासिल की. नौजवानों की क्या दुर्गति हो गई है आज देख लीजिए. एनडीए नीतीश के राज में लाठी डंडे, वही गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण होता था. आज लाठी डंडे खाने पड़ रहे हैं. हम लोगों की सरकार में आने के पहले पेपर लीक होता था और सरकार के जाने के बाद पेपर लीक हो रहा है. किस पर कार्रवाई हुई है अब तक? मैट्रिक से लेकर बीपीएससी परीक्षा तक पेपर लीक हो रहा है. अब तक किस अधिकारी पर सरकार ने कार्रवाई की है? आगे ना हो इसके लिए क्या कदम उठाए गए हैं. प्रशासनिक अराजकता पूरे बिहार में फैल चुका है.

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे नेता लालू यादव ने पत्रकारों के सवाल को ठंडा करने के लिए बोले थे कि नीतीश के लिए दरवाजा खुला है. बीजेपी से लिंक अप है, वही लोग सरकार चल रहा हैं. मुख्यमंत्री के चेहरे को आगे करके सब अपनी रोटी सेक रहा हैं. हम लोग मिशन 60 लाने का काम जो किए थे, परिवर्तन किए थे, हम लोगों ने कई दवा जो मिलती थी उसको 200 से 600 हम लोगों ने किया. साफ सफाई का काम किया, रंगाई पुताई साफ सफाई से लेकर बायोमेट्रिक सिस्टम हम लोगों ने लगाने का काम किया. रात में हम लोग छापा मारते थे, ताकि लोगों के मन में भय रहे. उस वक्त परिवर्तन आ रहा था, मौजूदा सरकार को मतलब नहीं है काम से.

'दिल्ली के लिए हम लोगों ने डिसाइड नहीं किया'

प्रशांत किशोर के सवाल को लेकर उन्होंने कहा छोड़िए उन सब बातों को. इस बार सरकार बनाने का लक्ष्य है. दिल्ली के लिए हम लोगों ने डिसाइड नहीं किया है कि वहां चुनाव लड़ेंगे कि नहीं लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि हम लोग इस बात पर जोर दे रहे हैं कि अपने बुथ को कैसे मजबूत करेंगे, पंचायत स्तर पर और कैसे लोगों को जोड़ने का काम करेंगे, सभी धर्म जाति के लोगों को एक साथ चलना है और नया बिहार बनाना है.

ये भी पढ़ेंः Delhi Vidhan Sabha Chunav: बिहार की पार्टियां बढ़ाएंगी BJP कांग्रेस की टेंशन? दिल्ली में 24% पूर्वांचल के वोटर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget