एक्सप्लोरर

Bihar Land Survey: भूमि सर्वे की रैंकिंग में 5 DCLR सबसे पीछे, नीतीश सरकार ने दी कार्रवाई की चेतावनी

Bihar Jamin Survey: भूमि एवं राजस्व विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर राज्य के सभी डीएसएलआर को उनके काम के आधार पर रैंकिंग की गई है. दिसंबर की रिपोर्ट जारी की गई है.

Bihar Land News: बिहार में जमीन सर्वे का काम चल रहा है. भूमि उपसमाहर्ता (डीसीएलआर) को आदेश दिया गया है कि सर्वे के काम में रैयतों की समस्याओं को तीन महीने के अंदर निष्पादन करें. उसके हिसाब से भूमि एवं राजस्व विभाग रैंकिंग भी कर रहा है. यह भी देखा जा रहा है कि दाखिल-खारिज अपील और अभियान बसेरा में कितना जल्द काम किया गया है. 

विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार के निर्देश पर राज्य के सभी डीएसएलआर को उनके काम के आधार पर रैंकिंग की गई है. इसका ताजा आंकड़ा बीते बुधवार (29 जनवरी) को जारी किया गया है. कुल पांच डीसीएलआर को सबसे सबसे कम अंक मिला है. इस पर विभाग ने इन सभी उपसमहार्ताओं को काम में सुधार लाने का निर्देश दिया है. कहा गया है कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. कमजोर कामकाज के आधार पर दंडित भी किया जाएगा.

दिसंबर 2024 के कामकाज के आधार पर हुई रैंकिंग

बता दें कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से दिसंबर 2024 में किए गए कामकाज को लेकर रैंकिंग जारी की गई है. सबसे खराब प्रदर्शन करनेवाला अनुमंडल पूर्वी चंपारण का पकड़ीदयाल है. इस अनुमंडल को 100 में मात्र 36.96 अंक ही प्राप्त हुए हैं. नीचे से खराब प्रदर्शन करने वाले चार अन्य अनुमंडल में भागलपुर का नवगछिया, मुजफ्फरपुर पश्चिमी, मुजफफरपुर पूर्वी और सीतामढ़ी सदर है. इन सभी को 100 अंकों में से 45 से भी कम अंक प्राप्त हुए हैं. 

क्या बोले मंत्री दिलीप जायसवाल?

विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सभी खराब प्रदर्शन करने वाले भूमि सुधार उप समाहर्ताओं को अपने कामकाज में सुधार लाने की हिदायत दी है. उन्होंने कहा है कि लगातार खराब प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और उन्हें उनके कमजोर कामकाज के आधार पर दंडित किया जाएगा.

रैंकिंग में शेखपुरा अनुमंडल पहले स्थान पर है. पिछली बार शेखपुरा रैंकिंग में पांचवें नंबर पर था. शेखपुरा के डीसीएलआर को सबसे अधिक 81.19 अंक प्राप्त हुए हैं. मुंगेर के तारापुर अनुमंडल के डीसीएलआर को 80.40 अंक, बांका के सदर अनुमंडल के डीसीएलआर को 78.44, सुपौल के निर्मली अनुमंडल के डीसीएलआर को 74.80 और बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल के डीसीएलआर को 74.03 अंक मिले हैं. अच्छा काम करने वाले अधिकारियों को विभाग पुरस्कृत करेगा. 

राजधानी पटना में सबसे नीचे और सबसे खराब प्रदर्शन में दानापुर अनुमंडल है. 100 में से 45.21 अंक ही प्राप्त हुआ है. इसका पूरे राज्य में 93वां स्थान है. उसके बाद खराब प्रदर्शन में पटना सदर अनुमंडल है जिसे 45.36 अंक मिला है. नीचे से तीसरे स्थान पर पालीगंज अनुमंडल है जिसे 47.71 अंक मिला है. पटना जिले में सबसे अच्छा काम करने वाले में बाढ़ अनुमंडल के डीसीएलआर हैं. पटना जिले में पहले स्थान पर 65.16 अंक दिया गया है.

यह भी पढ़ें- Anant Singh: अभी जेल में ही रहेंगे पूर्व विधायक अनंत सिंह, जानिए जमानत याचिका पर कोर्ट ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget