एक्सप्लोरर

Anant Singh: अभी जेल में ही रहेंगे पूर्व विधायक अनंत सिंह, जानिए जमानत याचिका पर कोर्ट ने क्या कहा

Anant Singh Bail: 24 जनवरी को अनंत सिंह ने बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था. इसके बाद उन्हें पटना के बेऊर जेल भेज दिया गया था. गुरुवार को उनकी जमानत पर सुनवाई हुई है.

Anant Singh News: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को अभी जेल में ही रहना होगा. उनकी जमानत याचिका पर गुरुवार (30 जनवरी) को कोर्ट में सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट से राहत नहीं मिली. जमानत याचिका पर सुनवाई करते समय कोर्ट ने पुलिस से केस की डायरी मांग की. कोर्ट की ओर से कहा गया कि बिना डायरी देखे जमानत नहीं दी जा सकती है. 

24 जनवरी को अनंत सिंह ने किया था सरेंडर

दरअसल मोकामा के पूर्व विधायक ने फायरिंग के बाद दर्ज हुई शिकायत के बाद 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में सरेंडर किया था. मोकामा के नौरंगा गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच कई राउंड गोली चली थी. इस मामले में कुल चार केस दर्ज हुए हैं. इसमें से एक केस पुलिस ने दर्ज किया. इसके बाद अनंत सिंह ने खुद ही सरेंडर कर दिया. कहा था कि जब केस हुआ है तो उन्होंने सरेंडर कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह के समर्थकों और सोनू-मोनू गैंग के बीच गोलीबारी हुई थी. घटना का वीडियो सामने आया था जिसमें साफ दिख रहा था कि कैसे ताबड़तोड़ गोली चलाई जा रही है. यह मामला सोनू-मोनू के ईंट-भट्टे पर काम करने वाले मुंशी मुकेश से जुड़ा है. मुकेश पर पैसे के गबन का आरोप है. इसी मामले को लेकर सोनू-मोनू ने उसके घर पर ताला लगा दिया था. यह बात जब अनंत सिंह तक पहुंची तो उन्होंने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था. अनंत सिंह बात करने के लिए सोनू-मोनू के घर पहुंचे थे तो दोनों गुटों के बीच फायरिंग हो गई थी.

इस मामले में सोनू सिंह को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. दूसरी ओर रौशन नाम के एक शख्स की भी गिरफ्तारी हुई थी. ये अनंत सिंह का समर्थक बताया गया था. फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी भी कर रही है. 

यह भी पढ़ें- बिहार में क्या हो रहा? डेढ़ महीने में रोहतास में 10 लोग गायब, इसमें ज्यादातर बच्चे, एक की लाश मिली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'छात्रों की हर मांग पर...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, 'परीक्षाओं में धांधली और…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CM सम्राट चौधरी की दो टूक, 'सार्वजनिक जीवन में…'

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget