एक्सप्लोरर

बिहार में बैक फुट पर आए DEO नासिर हुसैन, जानिए किस आदेश को लेकर मचा था बवाल

Kishanganj DEO: किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने अपने आदेश को वापस ले लिया है. उन्होंने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ऊर्दू की पढ़ाई को लेकर एक पत्र जारी किया था.

Kishanganj DEO Nasir Hussain: किशनगंज में एबीपी न्यूज की खबर का बड़ा असर हुआ है, जहां एबीपी न्यूज पर प्रमुखता से खबर प्रकाशित किए जाने पर शिक्षा विभाग बैकफुट पर आ गया है और निर्गत आदेश को बुधवार को वापस ले लिया गया है. किशनगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन (Nasir Hussain) ने सीबीएसई से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में ऊर्दू की पढ़ाई को लेकर दिए गए अपने आदेश को वापस ले लिया है.

'सीबीएसई मापदंडों के अनुरूप ही होगा संचालन'

दरअसल जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने बीते 30 दिसंबर को जिले के सभी निजी विद्यालय जो की सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है (पत्रांक 1649 ) में ऊर्दू की पढ़ाई को लेकर अनुरोध किया था, जिसके बाद राजनीतिक दल के नेताओं और विद्यालय प्रबंधन के जरिए इस आदेश को लेकर तीखी आलोचना की गई थी. बुधवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निर्गत आदेश को वापस ले लिया है. उन्होंने पत्र जारी करते हुए कहा कि प्रासंगिक पत्र को रद्द करते हुए अनुरोध है कि अनापत्ति प्रमाण पत्र की शर्तों एवं सीबीएसई बोर्ड के जरिए निर्धारित मापदंडों के अनुरूप ही विद्यालय का संचालन करना सुनिश्चित किया जाए. 

क्या था जिला शिक्षा पदाधिकारी का आदेश?

बता दें कि जिला शिक्षा पदाधिकारी नासिर हुसैन ने अपने पत्र में कहा था कि सीबीएसई बोर्ड से निबंधित जिले में संचालित सभी निजी विद्यालय छात्र छात्राओं को ऊर्दू की पढ़ाई के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें. इसके अनुपालन का प्रतिवेदन बिहार शिक्षा परियोजना कार्यालय को उपलब्ध करवाए. इस फरमान के बाद जिले के निजी विद्यालय संचालकों में आक्रोश था. 

बीजेपी जिला अध्यक्ष सुशांत गोप ने मामले को लेकर कहा कि सीबीएसई के निर्धारित नियमों के आधार पर ही विद्यालयों में पढ़ाई होनी चाहिए न कि किसी तरह का दबाव बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि अगर सीबीएसई से निबंधित विद्यालयों में जबरदस्ती ऊर्दू थोपने की कोशिश की जाती है तो भारतीय जनता पार्टी इसका कड़ा विरोध करेगी. यही वजह है कि दो दिन बाद ही डीईओ को अपना फरमान वापस लेना पड़ा. 

ये भी पढ़ेंः बिहार में पलट जाएगी सरकार! लालू यादव ने सीएम नीतीश को दे दिया न्योता, कहा- उनके लिए हमेशा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget