एक्सप्लोरर

Katihar Crime: कटिहार में एक महिला बेटे की चाहत में बनी अपराधी, बच्चा चोर गिरोह से मासूम को खरीदा

Child Trafficking Group: कटिहार के  कोढ़ा थाना क्षेत्र में बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. एक बच्चा सकुशल बरामद हो गया है. साथ ही गिरोह की चार महिला सदस्य को गिरफ्तार किया गया.

Child lifter gang In katihar: बेटे की चाहत में एक मां अपराधी बन गई, इसने एक लाख रुपये में बच्चा चोर गिरोह के साथ मिलकर एक बच्चा खरीद लिया. मामला जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र का है, जहां बच्चा चोर गिरोह का पर्दाफाश हुआ है. पुलसि ने शुक्रवार (17 मई) को इसका खुलासा किया है. ये गिरोह ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय था. पुलिस अब गिरफ्तार सभी महिलाओं से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी है. 

बच्चा चोर गिरोह की चार महिला गिरफ्तार

कटिहार जिला के कोढ़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बच्चा बेचने वाले गिरोह की चार महिला सदस्य को एक लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है. पूरा मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि 16 मई को कोढ़ा थाना अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा से एक डेढ़ वर्ष के बच्चे की चोरी हुई है. इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोढ़ा थाना प्रभारी नंदकिशोर सहनी के नेतृत्व में पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और मामले की जांच की.

गैंग की महिलाएं देती हैं घटना को अंजाम 

मामले की पूरी जांच पड़ताल करने के बाद पता चला कि तीन चार महिलाओं ने मिलकर एक लाख रुपये में बच्चा बेच दिया है. आरोपी सोहागी खातून और मनवारा खातून की मिली भगत से जरीना खातून ने प्रभावती देवी को एक लाख रुपये में बच्चे को बेचा है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि रुपये और बच्चे को बरामद कर सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

बच्चे की मां से पूछताछ करने पर पता चला कि वह बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए पीएचसी लेकर आई थी. इसी दौरान उसका बच्चा गायब हो गया. उसके पीछे लाइन में चार महिलाएं भी थीं. जांच के दौरान पीड़ित महिला ने  सोहागी खातून, जरीना खातून, मनवारा खातून और प्रभावती देवी की पहचान की. जिनसे पूछताछ करने पर सारी सच्चाई सामने आई. सोहागी खातून, जरीना खातून और मनवारा खातून ने प्रभावती देवी से 1 लाख में बच्चा बेचा था.

ये भी पढ़ेंः Giriraj Singh: 'बिहार का मदरसा आतंक का अड्डा है', सारण बम ब्लास्ट पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की पार्टी को मिला ये चुनाव चिन्ह, मनोज भारती बोले- 'इलेक्शन कमीशन ने...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
सोनम वांगचुक पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'उनका सम्मान लेकिन जिस तरीके से कुछ...'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'
RJD नेता मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर जीतन राम मांझी ने क्या कह दिया? 'वहां जाति की…'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
Embed widget