एक्सप्लोरर

बिहार: जहानाबाद एसपी ने दिखाए तल्ख तेवर, काम में लापरवाही बरतने वाले कई पुलिस जवानों को किया सस्पेंड

एसपी ने बताया कि पिछले 2 दिनों में वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा कई थाने का औचक निरीक्षण किया गया. इस दौरान कई पुलिस जवान लापरवाह दिखे जिन्हें निलंबित कर दिया गया है.

जहानाबाद: अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था को लेकर एसपी मीनू कुमारी ने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. काम करने वाले पुलिस ईनाम, वहीं सुस्त और लापरवाह अधिकारियों को सजा देने की शुरुआत हो चुकी है. एसपी के निर्देश पर वरीय पुलिस अधिकारी के औचक निरीक्षण में कई लापरवाही सामने आई है, जिसे लेकर कई पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है.

एसपी ने बताया कि पिछले 2 दिनों में वरीय पुलिस अधिकारियों द्वारा कई थाने का औचक निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि एएसपी मुख्यालय ने टेहटा ओपी का औचक निरीक्षण किया था. इस दौरान ओपी में ओडी ड्यूटी पर तैनात पुलिस अफसर दुर्गा चौधरी अनुपस्थित मिले. एएसपी की रिपोर्ट पर उक्त पुलिस ऑफिसर को निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा पुलिस हेड क्वार्टर से मिले निर्देश का अनुपालन नहीं करने के मामले में ओपी प्रभारी बैरिस्टर पासवान से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

उन्होंने बताया कि कल्पा ओपी में औचक निरीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया कि रात्रि गश्त के प्रभारी एएसआई संजय कुमार ने अपनी ड्यूटी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन नहीं किया और निरीक्षण के दौरान वे सोते पाए गए. वरीय अधिकारी की रिपोर्ट पर उन्हें भी निलंबित कर दिया गया है. इसके अलावा विशेष अभियान के लिए पुलिस हेड क्वार्टर द्वारा मिले निर्देश का अनुपालन नहीं करने के मामले में कल्पा ओपी प्रभारी राजेश कुमार से भी जवाब तलब किया गया है.

वहीं, सार्जेंट मेजर की रिपोर्ट पर पुलिस लाइन में तैनात जिला पुलिस बल के 12 जवानों को भी निलंबित किया गया है. एसपी ने बताया कि कुछ दिन पहले मंडल कारा में छापेमारी हुई थी. इस दौरान छापेमारी के लिए जब इन जवानों को सूचना दी गई तो वे सभी अनुपस्थित पाए गए. निलंबित पुलिस जवानों में प्रीति कुमारी, खुशबू कुमारी, सरस्वती कुमारी, कुमारी प्रिया गुप्ता, पवन राम मणि भूषण, उपेंद्र साहनी, राजेश राम, रविन्द्र कुमार, उषा कुमारी, विवेक कुमार, राजू कुमार शामिल हैं. एसपी की इस कार्रवाई से जिला पुलिस के पूरे महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. एसपी ने बताया कि इन पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विधि सम्मत आगे की भी कार्रवाई जारी है.

एसपी ने बताया कि वरीय अधिकारी के निरीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी पर सजग पाए गए. ड्यूटी पर सजग मिले सभी पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा. उन्होंने ने बताया कि कड़ौना ओपी में निरीक्षण के दौरान संतरी ड्यूटी तैनात होमगार्ड शिव यादव और महिला जवान सुप्रिया कुमारी अपनी ड्यूटी पर तैनात और अपने कर्तव्य के प्रति सजग पाए गए.

इसके अलावा ओडी ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी रंजीत कुमार भी अलर्ट और अपडेट मिले कड़ौना ओपी प्रभारी अजित कुमार और रात्रि गश्त पदाधिकारी नेपाली मंडल भी अपने अपने काम में सजग दिखे. वरीय अधिकारी ने डकैती केस में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए भी ओपी प्रभारी की सराहना की है. इसके अलावा कल्पा ओपी में भी संतरी ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के जवान लालबाबू प्रसाद अलर्ट और सजग मिले, जिन्हें पुरस्कृत किया जाएगा.

यह भी पढ़ें  - 

बिहार: राज्यसभा चुनाव के लिए आज सुशील कुमार मोदी करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित ये नेता रहेंगे मौजूद बिहार में कोरोना जांच कराना हुआ सस्ता, विभाग ने निर्धारित की RT-PCR जांच की रेट, अब लगेंगे इतने पैसे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
'केशव मौर्य को अक्ल है या नहीं?' मदरसों पर विवादित बयान से पटना में बवाल
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में क्यों हारी BJP? अब पप्पू यादव ने बताई बड़ी वजह!
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
'गर्मी से बचने के लिए कुत्ते के मांस का सूप'! उत्तर कोरिया सरकार का अजब-गजब नुस्खा
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना…
वैभव सूर्यवंशी पर फिर छिड़ी बहस, दिग्गज बोला- उससे पानी भरवाना
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
जंतर-मंतर पर पाकिस्तान ने रची साजिश? ISI मॉड्यूल के 9 लोग गिरफ्तार, पेट्रोल बम भी दिए
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
किचन गार्डन में देसी तरीके से उगाएं लहसुन, बस ध्यान रखें ये बातें
Embed widget