एक्सप्लोरर

बिहार: राज्यसभा चुनाव के लिए आज सुशील कुमार मोदी करेंगे नामांकन, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित ये नेता रहेंगे मौजूद

सुशील मोदी बतौर एनडीए प्रत्याशी आज 12.30 बजे अपना नामांकन पटना कमिश्नर के कार्यालय में दाखिल करेंगे. इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान एनडीए में शामिल सभी दलों के बड़े चेहरे शामिल रहेंगें.जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी के साथ ही हम के अध्य्क्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित वीआईपी के अध्यक्ष व मंत्री मुकेश सहनी और बड़ी संख्या में विधायक, विधान पार्षद भी शामिल होंगे

पटना: बिहार में राज्यसभा की एक सीट के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी आज नामांकन दाखिल करेंगे. सुशील मोदी बतौर एनडीए प्रत्याशी आज 12.30 बजे अपना नामांकन पटना कमिश्नर के कार्यालय में दाखिल करेंगे. इस नामांकन प्रक्रिया के दौरान एनडीए में शामिल सभी दलों के बड़े चेहरे शामिल रहेंगें.जिनमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी के साथ ही हम के अध्य्क्ष व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी सहित वीआईपी के अध्यक्ष व मंत्री मुकेश सहनी और बड़ी संख्या में विधायक, विधान पार्षद भी शामिल होंगे.बिहार कोटे से राज्यसभा की सीट एलजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान के निधन के बाद से खाली हुई है. बताते चलें कि 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद राम विलास पासवान बिहार से राज्यसभा के लिए भेजे गए थे. केन्द्र में मोदी सरकार की दूसरी पारी में पासवान को खाद्य आपूर्ति मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी. ऐसे में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि सुशील मोदी भी केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री बनाया जा सकता हैं. इधर दूसरी ओर महागठबंधन की ओर से श्याम रजक को उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है. श्याम रजक पिछली नीतीश सरकार में जेडीयू कोटे से कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पाला बदलकर आरजेडी में शामिल हो गए थे. हालांकि आरजेडी की तरफ से भी इन्हे चुनाव में टिकट नहीं मिला. दरअसल श्याम रजक अपनी परंपरागत सीट फुलवारी शरीफ से टिकट चाहते थे, लेकिन किसी कारण से उन्हें टिकट नहीं मिल सकी. अब ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि श्याम रजक के साथ हुई इस ज्यादती की भरपाई करने के लिए आरजेडी उन्हें राज्यसभा भेज सकती है. बताते चलें कि आरजेडी पहले दिवंगत राम विलास पासवान की पत्नी रीना पासवान को समर्थन देने के लिए तैयार थी क्योंकि पार्टी दलित चेहरे को सपोर्ट करना चाहती थी, लेकिन चिराग पासवान के इनकार के बाद आरजेडी दलित चेहरे के तौर पर श्याम रजक पर दांव खेलने का मन बना रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget