एक्सप्लोरर

Bihar News: दिल्ली के पूर्व सीएम को मिला करारा जवाब, अरविंद केजरीवाल ने सीएम नीतीश को चिट्ठी में ऐसा क्या लिखा?

Sanjay Jha: जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने अरविंद केजरीवाल को लिखा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा आपका पत्र मैंने पढ़ा. आपकी असली पीड़ा मैं समझ सकता हूं.

Sanjay Jha Reply To Arvind Kejriwal: संसद में अमित शाह के अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सीएम नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी थी. इस पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने शुक्रवार को जवाब में पत्र लिखकर केजरीवाल पर हमला बोला है. पत्र के जवाब में संजय झा ने केजरीवाल को लिखा कि आपका दर्द मैं समझ सकता हूं. क्योंकि गृह मंत्री अमित शाह उस दिन सदन में आपके गठबंधन के नेता और उनकी पार्टी की कलई खोल रहे थे. 

अरविंद केजरीवाल ने नीतीश कुमार को लिखी थी चिट्ठी

दरअसल अमित शाह ने अंबेडकर पर जो टिप्पणी की है. इसको लेकर केजरीवाल ने गुरुवार को नीतीश कुमार को चिट्ठी लिखी है. पत्र में लिखा है कि बाबा साहब नेता नहीं, इस देश की आत्मा हैं. बाबा साहब को चाहने वाले बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते लोग चाहते हैं, आप भी इस मसले पर गहराई से विचार करें. इसका जवाब देते हुए संजय झा ने केजरीवाल को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखा आपका पत्र मैंने पढ़ा. आपकी असली पीड़ा मैं समझ सकता हूं. आपका दर्द यह है कि उस दिन सदन में  गृह मंत्री अमित शाह आपके गठबंधन के नेता, उनकी पार्टी और उनके परिवार की कलई खोल रहे थे. कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं ने बाबा साहेब के साथ जो दुर्व्यवहार किया, वह अक्षम्य है".

कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने पत्र में आगे लिखा कि हमारे नेता नीतीश कुमार ने बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलते हुए बिहार में दलितों और पिछड़ों के लिए जो किया है, आप और आपके गठबंधन के नेता उसे करने की कल्पना भी नहीं कर सकते. इस देश का संविधान बहुत मजबूत है. 2014 में जब नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था तब उन्होंने महादलित समाज से आने वाले जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था, जबकि आपने जब सीएम पद से इस्तीफा दिया तो आपको कोई दलित इस पद के लायक नहीं मिला. मेरा आग्रह है कि देश की प्रगति के प्रति दुराग्रह छोड़िए और सकारात्मक सोच रखिए. 

' अमित शाह के अंबेडकर पर दिए बयान तूल पकड़ चुके हैं' 

आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह के डॉ भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान तूल पकड़ चुके हैं. कांग्रेस नेताओं ने मांग की है कि अमित शाह को बर्खास्त कर देना चाहिए. बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि जब तक हम लोग की मांग पूरी नहीं होती है तब तक हम लोग का पूरे देश में या आंदोलन निरंतर चलता रहेगा. हम लोग बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं होने देंगे. वहीं बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों का कहना का बाबा साहेब का सबसे ज्यादा अपमान तो कांग्रेस ने किया है. 

ये भी पढ़ेंः Congress Protest: 'पूरे देश में आंदोलन चलता रहेगा', पटना में कांग्रेस का अमित शाह के बयान का विरोध, बर्खास्तगी की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
पटना नगर निगम ने अपने ही मेयर को भेजा नोटिस, ऐसा क्या हुआ?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग
भरत तिवारी के घर पहुंचे BJP सांसद, बहन ने कर दी बड़ी मांग

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget