एक्सप्लोरर

JDU Ministers Darbar: JDU के मंत्री भी लगाएंगे 'दरबार', पार्टी दफ्तर में आयोजित कार्यक्रम में सुनेंगे जनता की फरियाद

हर मंगलवार को दिन के 11:30 बजे से शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, खान एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान पार्टी कार्यालय में उपस्थित रहेंगे.

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच सालों बाद इस साल जुलाई महीने से जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम की शुरुआत की है. मुख्यमंत्री के बाद बीजेपी के मंत्रियों ने जनता की समस्याओं को सुनने का लिए पार्टी कार्यालय में सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत की. अब जेडीयू के मंत्री जनसुनवाई करने की तैयारी में हैं. जानकरी अनुसार जेडीयू के प्रदेश कार्यालय में हर सप्ताह के 4 दिन विभिन्न विभागों के मंत्री जनसुनवाई करेंगे. 

लोगों से बात कर परेशानियों को सुनेंगे

इस बाबत जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि नीतीश सरकार के विकास कार्यक्रमों को तेज गति से लागू करने और जनसमस्याओं का जल्द समाधान करने के लिए पार्टी के प्रदेश कार्यालय में अगले सप्ताह से विभिन्न विभागों के मंत्री उपस्थित होकर जन समस्याओं की सुनवाई करेंगे. इसके तहत हर महीने के हर सप्ताह के मंगलवार, बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को मंत्री पार्टी के कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से बात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे.

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के बाबत जेडीयू के सभी मंत्रियों को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है, ताकि निर्धारित तिथि और समय पर सभी प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रह सकें. उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यक्रम के तहत निर्धारित तिथि के दिन 11:30 बजे से तीन विभागों के मंत्री पार्टी के प्रदेश कार्यालय में उपस्थित रहेंगे. 

इस दिन रहेंगे ये मंत्री

हर मंगलवार को दिन के 11:30 बजे से शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, खान एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेसी सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान उपस्थित रहेंगे. वहीं, बुधवार को दिन के 11:30 बजे दिन से ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के मंत्री सुनील कुमार और ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री जयंत राज उपस्थित रहेंगे. जबकि गुरुवार को दिन के 11:00 बजे से ऊर्जा विभाग तथा योजना एवं विकास विभाग के मंत्री विजेंद्र यादव, परिवहन मंत्री शीला कुमारी और समाज कल्याण विभाग के मंत्री मदन सहनी उपस्थित रहेंगे. उसके बाद शुक्रवार को दिन के 11:30 बजे से भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन विभाग तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय  कुमार झा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के मंत्री सुमित कुमार उपस्थित रहेंगे. 

जन-जन तक पहुंचाया जाएगा लाभ

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार सरकार के मंत्रियों की उपस्थिति में जन समस्याओं की सुनवाई की जाएगी. इस कार्यक्रम में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आम आदमी अपनी जन समस्याओं को मंत्री के समक्ष रख सकेंगे, ताकि उनका त्वरित गति समाधान की जा सके. इसके साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जो बिहार में विकास कार्यक्रमों को चलाया जा रहा है उसका लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा सके.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: मान गए जगदानंद सिंह, कई दिनों बाद पहुंचे RJD कार्यालय, आते ही किया ये बड़ा काम

उफनती धार के बीच NDRF ने गर्भवती को पहुंचाया अस्पताल, परिजनों ने खुश होकर बच्ची का नाम रख दिया गंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
बिहार के सीवान में तेजाब कांड! मुस्लिम शख्स को जिंदा जलाया, मौत
अग्निवीरों को 2 साल का एक्स्ट्रा मौका मिलने पर JDU की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
अग्निवीरों को 2 साल का एक्स्ट्रा मौका मिलने पर JDU की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा
हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को दिलीप जायसवाल ने दी चेतावनी, होगा एक्शन?
हड़ताली राजस्व कर्मचारी और अमीनों को दिलीप जायसवाल ने दी चेतावनी, होगा एक्शन?
'मुख्यमंत्री को लोगों को बख्श देना चाहिए', पप्पू यादव ने ऐसा क्यों कहा?
'मुख्यमंत्री को लोगों को बख्श देना चाहिए', पप्पू यादव ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग
Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
'मोटा भाई, गृह मंत्रालय आपसे संभल नहीं रहा', पवन खेड़ा ने अरुणाचल-मणिपुर मामले में अमित शाह को घेरा
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह बोले, 'कहीं न कहीं...'
अग्निवीरों की सेवा बढ़ाने के फैसले पर बृजभूषण शरण सिंह की प्रतिक्रिया, क्या कहा?
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
NEET पेपर लीक प्रदर्शन में पुलिस कार्रवाई का मामला, SC ने पीड़ितों से मांगी शिकायत
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
4 विकेट, 8 मेडन ओवर, फिर चमके मोहम्मद शमी; रणजी में बिखेरा जलवा 
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
'कैसे बढ़ेंगे कांग्रेस के सांसद', राहुल गांधी को किरेन रिजिजू ने बताया 7 फॉर्मूला
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
Embed widget