एक्सप्लोरर

Bihar News: kk पाठक के नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, जमुई के 26 प्रधानाध्यापकों के वेतन में कटौती, जानें क्या है मामला?

IAS kk pathak: केके पाठक के नियमों की अनदेखी करने वालों पर जमुई के 26 प्रधानाध्यापकों के वेतन में कटौती कर दी गई है. डीईओ ने पत्र के माध्यम से स्कूल के प्रधानाध्यापकों को सूचित किया है.

Jamui 26 Principal Salary Deducted: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक (ACS kk pathak) ने जब से बिहार शिक्षा विभाग की बागडोर संभाली है, तब से शिक्षकों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मची है. एक बार फिर केके पाठक के आदेशानुसार कार्य पूरा नहीं करने पर जमुई के 26 प्रधानाध्यापकों पर गाज गिर गई है. जमुई के 26 स्कूलों के प्रिंसिपल के एक दिन के वेतन काट लिए गए हैं. 

केके पाठक के नियमों की हुई अनदेखी 

दरअसल केके पाठक के बनाए नए नियम के मुताबिक रोजाना 6 बजे स्कूल की छुट्टी के बाद सभी स्कूल के प्रिंसिपल को उपस्थित शिक्षकों के साथ फोटो खींच कर नोटकैम के माध्यम से फोटो के कैप्शन में विद्यालय का नाम, पदस्थापित शिक्षकों की संख्या (प्रधानाध्यापक सहित), बिना सूचना अनुपस्थिति शिक्षकों की संख्या अंकित करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप पर भेजना है, ऐसा नहीं करने पर प्रिंसिपल पर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं. 

नियम के अनुसार जमुई जिला के +2 विद्यालय के कई प्रिंसिपल ने नोटकैम के माध्यम से शिक्षकों की फोटो और अन्य जानकारी ग्रुप पर नहीं भेजी, जिस कारण इनके एक दिन यानी 16.05.2024 का वेतन काटने का आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दिया है.

डीईओ ने पत्र के माध्यम से किया सूचित

भेजे गए पत्र में साफ लिखा है, "नोटकैम के माध्यम से लिये गये फोटो के कैप्शन में विद्यालय का नाम, पदस्थापित शिक्षकों की संख्या (प्रधानाध्यापक सहित), बिना सूचना अनुपस्थिति शिक्षकों की संख्या अंकित करते हुए Whatsapp ग्रुप +2 विद्यालय, (जिला-जमुई) पर पूर्वाह्न 06:10 तक अचूक रूप से भेजने का निर्देश दिया गया था, परंतु आपके द्वारा उक्त से संबंधित फोटो ग्रुप में नहीं भेजा गया. तत्काल आपका आज की तिथि (16.05.2024) का वेतन स्थगित किया जाता है"

केके पाठक के आदेशानुसार डीईओ के जरिए इन दिनों कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.  कई शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के वेतन में तत्काल कटौती कर दी जाती है, जिससे शिक्षक काफी हताश और परेशान हैं. समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचने या अन्य किसी शिक्षण कार्यों में बरती गई लापरवाही शिक्षकों को भारी पड़ जाती है. केके पाठक के कड़े नियम कानून से भले ही बिहार की शिक्षा व्यवस्था में सुधार आ रहा है, लेकिन समय-समय पर वेतन कटौती से शिक्षकों में नाराजगी भी व्याप्त है. साथ ही शिक्षक अपने कार्यों के लेकर अलर्ट मोड में भी नजर आने लगे हैं.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
यूपी में आज भी जमकर होगी बारिश, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget