एक्सप्लोरर

बिहार: भोजपुर में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार आईटीबीपी जवान को रौंदा, मौके पर हुई मौत

मृतक जवान के पॉकेट से मिली आई कार्ड और आधार कार्ड द्वारा उसकी पहचान कर पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले में गुरुवार को सड़क हादसे में आईटीबीपी जवान की मौत हो गई. घटना जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र के सीता कुंड छलका के पास की है, जहां दोपहर में अनियंत्रित पिकअप ने बाइक सवार आईटीबीपी जवान को रौंद दिया. इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, हादसे में उसकी बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई.

इधर, घटना के बाद चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया. घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया. वहीं, पुलिस ने मौके से पिकअप को जब्त कर लिया.

जानकारी अनुसार मृतक जवान बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कच्ची चुनी डेरा गांव निवासी स्व.पंचम यादव का 40 वर्षीय पुत्र राम गोपाल यादव है. वह वर्तमान में बिहार के किशनगंज में आईटीबीपी के जवान के पद पर कार्यरत था. मृतक जवान के परिजनों ने बताया कि छुट्टी लेकर वह आज सुबह ट्रेन से पटना आया था. इसके बाद वह अपने दोस्त जो आइटीबीपी में ही पटना में कार्यरत है, उसकी बाइक लेकर पटना से अपने गांव जा रहा था.

इसी बीच सीता कुंड छलका के समीप विपरीत दिशा से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद मृतक जवान के पॉकेट से मिली आई कार्ड और आधार कार्ड द्वारा उसकी पहचान कर पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे, जिसके बाद परिजन शव को दाह संस्कार के लिए वापस गांव ले गए. घटना के बाद मृतक के घर में हाहाकार मच गया है. हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था.

यह भी पढ़ें -

Bihar Flood: बाया नदी में डूबी पशुओं के चारे से भरी नाव, SDRF की तत्परता से बची लोगों की जान

Bihar News: साइकिल चोरी के आरोप में नाबालिग की खूंटे से बांध कर पिटाई, वीडियो VIRAL होने के बाद जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis: बिहार में गैस की कालाबाजारी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार में LPG की कालाबाजारी पर सरकार की सबसे बड़ी कार्रवाई, 419 सिलेंडर जब्त, 21 लोग गिरफ्तार
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
बिहार: राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं देने वाले कांग्रेस के विधायकों की टेंशन बढ़ी! पार्टी ने मांगा जवाब
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कर रहे बड़ा काम, JDU को ऐसे बढ़ाएंगे आगे? कहा- 'मैं हर दिन...'
नीतीश कुमार के बेटे निशांत कर रहे बड़ा काम, JDU को ऐसे बढ़ाएंगे आगे? कहा- 'मैं हर दिन...'
Bihar TRE-4: 'कैलेंडर नहीं… नोटिफिकेशन चाहिए', चौथे चरण के शिक्षक अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन
'कैलेंडर नहीं… नोटिफिकेशन चाहिए', चौथे चरण के शिक्षक अभ्यर्थियों का पटना में प्रदर्शन

वीडियोज

CM योगी के 9 साल पर विपक्ष की घेराबंदी
Ali Larijani का 'अंत'और भयंकर हुई जंग!
Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
पाकिस्तान ने 5 दिनों के लिए घोषित किया सीजफायर, अफगानिस्तान पर ईद तक नहीं करेगा अटैक, क्यों लिया ये फैसला?
राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और...'
क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर दीपेंद्र हुड्डा बोले, 'गद्दारी की, दम दिखाओ और इस्तीफा दो'
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ; जानें ताजा अपडेट
कब होगी रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी? सांसद के पिता ने कर दिया साफ
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी! 18-19 मार्च में Dhurandhar 2 ने एडवांस बुकिंग से कितने करोड़ बटोरे? देखें आंकड़े
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला, जारी की नई गाइडलाइंस
खुले में नमाज पढ़ने पर लगी रोक! अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच UAE का बड़ा फैसला
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
हुमायूं कबीर का बड़ा ऐलान, दो जगह से लड़ेंगे चुनाव, CM ममता बनर्जी के लिए भी बन सकते हैं चुनौती
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
बेटी के पैदा होते ही तुरंत करें ये काम, बिटिया की शादी के लिए फिर नहीं जोड़ना पड़ेगा पैसा
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या है अंतर, जानिए कौन है ज्यादा खतरनाक?
Embed widget