एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार की मौजूदगी में सफाई कर्मचारी रामबाबू को लगेगा कोरोना का पहला टीका

बिहार में कुल 300 केंद्रों पर आज कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत होगी. राजधानी पटना स्थिति आईजीआईएमएस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की मौजूदगी में हॉस्पिटल के सफाई कर्मचारी रामबाबू को पहला टीका लगाया जाएगा. इसके बाद अन्य जगहों पर टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

पटना: कोरोना संक्रमण के खौफ से छुटकारा पाने के लिए लंबे इंतेजार के बाद आज से देश में कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है. दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में टीकाकरण का शुभारंभ करेंगें. वहीं, बिहार की राजधानी पटना स्थिति आईजीआईएमएस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे की मौजूदगी में हॉस्पिटल के सफाई कर्मचारी रामबाबू को पहला टीका लगाया जाएगा. मालूम हो कि पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाना है.

पहले दिन तीन हजार लोगों का होगा टीकाकरण

इस संबंध में स्वस्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बताया कि राज्य में पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन और उसके उपकरण मौजूद हैं. इसके लिए पटना सहित पूरे बिहार में कुल दस भंडार बनाए गए हैं. इनमें सारण, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, पूर्णिया, नालांदा और औरंगाबाद शामिल हैं.

प्रदेश में कुल 5 लाख 69 हजार डोज उपलब्ध

बता दें कि कोरोना वैक्सीन की पहली खेप सोमवार को पटना पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से 54,900 वाइल और भारत बायोटेक से 1000 वाइल वैक्सीन अब तक बिहार को मिला है, जिसमें कुल 5 लाख 69 हजार डोज हैं.

हर व्यक्ति को दो बार लगाया जाएगा टीका

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिली जानकारी अनुसार एक व्यक्ति को दो बार कोरोना का टीका लगाया जाना है. पहला डोज लगने के 28 दिनों के बाद फिर उसे दूसरा डोज दिया जाएगा. दोनों टीका लगने के बाद ही व्यक्ति कोरोना से सुरिक्षत रहेगा. टीकाकरण के पहले चरण में 4,62,275 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया जाएगा. इसे लिए प्रदेश में अब तक 300 जगहों को चिन्हित किया गया है.

पहले चरण में इन लोगों को दी जाएगी वैक्सीन

गौरतलब है कि टीकाकरण के लिए पहली प्राथमिकता स्वास्थ्यकर्मियों को दी जाएगी, जिसमें डॉक्टर्स, नर्स, एम्बुलेंस ड्राइवर, लैब टेक्नीशियन और सफाई कर्मचारी शामिल हैं. इसे बाद फ्रंटलाइन वॉरियर्स जैसे पुलिसकर्मी, होम गार्ड, सुरक्षा बल और प्रदेश में सैनिकों को दूसरे दूसरे चरण में टीका दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें -

तेज प्रताप ने CM नीतीश पर कसा तंज, कहा- "साहिब" तुरंते खिसिया जाते हैं बिहार: आज से शुरू होगी कोरोना वैक्सीनेशन की प्रक्रिया, फ्रंट लाइन वर्कर्स लगेगा टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
'देश को ही गाली...', राहुल गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget