एक्सप्लोरर

Patna News: मुसलमान ही कर रहे मस्जिद की जमीन पर कब्जा, 400 साल पुरानी मस्जिद पर दबंगई, जमकर हुआ हंगामा

Illegal Occupation: पटना में मस्जिद की जमीन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने कब्जा करने की कोशिश की है, इसे लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. जानें क्या है पूरा मामला?

Illegal Occupation Of Mosque Land: बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार (28 जून) को मस्जिद की जमीन पर कब्जे करने को लेकर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए. लोगों ने पटना के चौक थाना मोड़ पर सड़क जाम करके आगजनी की और पुलिस प्रशासन के मौके पर पहुंचकर रोकने पर पुलिस के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए. मस्जिद की जमीन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने बाउंड्री वॉल करने की कोशिश की थी, उसी को लेकर विवाद हो गया.

मुस्लिम समुदाय के लोगों ने काटा बवाल

दरअसल पटना में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने ही 400 साल पुरानी ऐतिहासिक मस्जिद की जमीन पर अपनी दबंगई दिखाते हुए चंद घंटों में घेराबंदी कर दिया. मस्जिद की जमीन ही नहीं, कहा जाए तो पूरी मस्जिद की ही घेराबंदी कर दी . मामला पटना के चौक थाना क्षेत्र के मदरसा गली स्थित मदरसा मस्जिद की जमीन का है, जहां शुक्रवार को मस्जिद की जमीन घेराबंदी करने के विरोध में चौक थाना पर जमकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बवाल काटा.

इतना ही नहीं घेराबंदी को भी लोगों ने तोड़ दिया और जितना भी मालवा था, उसे गंगा नदी में प्रवाहित कर दिया. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मदद से दबंग लोग मस्जिद की जमीन की जबरन घेराबंदी किए हुए हैं, जबकि या मामला न्यायालय में विचाराधीन है और इस पर स्टे लगा हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस मस्जिद के पास ही ऐतिहासिक मजार है, जो कहा जाता है कि शाहजहां की बहन की है.

हालांकि सरकारी अधिकारियों ने कोई ठोस प्रमाण इसका नहीं बताया है, लेकिन यह मस्जिद तकरीबन 400 साल पुरानी है. मस्जिद के आगे बुचर तलाब है, जहां नमाजी लोग फ्रेश होते थे दबंग लोगों ने बुचर तलाब के साथ ही घेराबंदी कर दी. स्थानीय लोग सुन्नी वक्फ बोर्ड की जमीन का दावा कर रहे हैं, तो दबंग पक्ष से संजीता खातून हैं, जिनके नाम पर जमीन की जमाबंदी कायम है और इसी कागजात के जरिए दबंग मोहम्मद मून खान दावा कर रहे हैं. पुलिस के सहयोग से गुरुवार को दिन के उजाले में घेराबंदी भी कर दी गई. था.

सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है कि कई बार वहां पर पुलिस भी पहुंची थी, हालांकि मस्जिद से चौक थाना कि दूरी महज 100 मीटर है अगर पुलिस चाहती तो घेराबंदी रुक सकती थी. स्थानीय लोगों के मुताबिक दूसरे पक्ष के खिलाफ सुन्नी वक्फ बोर्ड के लोगों ने पटना के अपर समाहर्ता अधिकारी के पास जमाबंदी को रद्द करने के लिए गए हैं और अपर समाहर्ता की ओर से इस जमीन पर स्टे लगा दिया गया है۔

क्या है थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा का कहना?

इसी बीच दूसरे पक्षों के द्वारा जमीन की बाउंड्री की जा रही थी, जिस पर अब काम बंद करवा दिया गया है. चौक थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने पुलिस और दबंगों की मिलीभगत होने के आरोपों को झूठ बताते हुए कहा कि पुलिस पेट्रोलिंग में निकलती थी कंट्रक्शन का काम चल रहा था. उस वक्त कोई विरोध करने नहीं आए थे, तो हमलोग उस पर रोक लगाने नहीं गए. अब मामला सामने आया है, इसमें सुन्नी बफ बोर्ड की जमीन का दावा करने वाले लोग आरोप लगा रहे कि मो. मून खान गलत तरीके से जमीन की जमाबंदी कायम किए हुए हैं. हमलोग जांच कर रहे हैं इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'राजनीति नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द घूमती है, स्वाभाविक है..', नीरज कुमार ने बता दिया 2025 का चुनाव किसके नेतृत्व में होगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
'पहले दिन से टैरिफ फ्री...', इधर ईरान से अमेरिका लड़ता रह गया जंग, उधर इस देश ने भारत को दे दिया बड़ा ऑफर
Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, महाराष्ट्र बाढ़ में 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Embed widget