एक्सप्लोरर

ऑटो में तहखाना बनाकर लाई जा रही थी अवैध शराब, उत्पाद विभाग ने ऐसे किया खुलासा

उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर हैदर अली ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि ऑटो में विदेशी शराब की कुल नौ पेटी छिपाकर रखी गयी थी. ऐसे में अवैध शराब को जब्त करते हुए आरोपी को जेल भेजा जा रहा है.

बक्सर: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद शराब तस्कर रोजाना शराब तस्करी के लिए नए-नए तरीके आजम रहे हैं. खासकर बिहार-यूपी बॉर्डर पर पड़ने वालों जिलों में शराब तस्कर नए नए पैंतरे आजमा कर शराब तस्करी के फिराक में लगे रहते हैं. ताजा मामला बिहार के बक्सर जिले का है जहां मंगलवार को उत्पाद विभाग की टीम ने ऑटो में तहखाना बनाकर यूपी से लाई जा रही अवैध शराब जब्त की है.

सीट के नीचे तहखाना बनाकर रखी थी शराब

मिली जानकारी अनुसार जिले के रामपुर गांव के समीप देवल पुल पर उत्पाद विभाग की टीम ने ऑटो को जांच के लिए रोका. ऑटो खाली थी, लेकिन उसके अंदर से महक आने पर उसकी तलाशी ली गई. इस दौरान यह पता चला कि ऑटो में सीट तो दिखावे के लिए था, सीट के नीचे तहखाना बनाकर शराब की पेटी छुपा कर रखी गई थी.

यूपी का रहने वाला है शराब तस्कर

उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर हैदर अली ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि ऑटो में विदेशी शराब की कुल नौ पेटी छिपाकर रखी गयी थी. पूछताछ करने पर पता चला कि ऑटो चालक ही वाहन का मालिक है, जिसका नाम संतोष पांडेय है. वह ग्राम देवली, जिला गाजीपुर ,उत्तर प्रदेश का निवासी है.

एक ही ऑटो के दो नंबर प्लेट

पुलिस की मानें तो आरोपी पहले भी कई बार देवली से मोहनिया में शराब की खेप देने जा चुका है और आज भी वहीं जा रहा था. इस मामले में सबसे आश्चर्य की बात तो यह है कि जब्त ऑटो के नंबर प्लेट के दोनों तरफ नंबर लिखी हुई थी, जिसमें एक बिहार का नंबर तो दूसरा यूपी का नंबर था. इस संबंध में जब गिरफ्तार तस्कर पूछा गया तो उसने गोलमोल जवाब देते हुए बात को घुमाने की कोशिश की.

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, शराब तस्करी में शामिल पूरे गिरोह का लगाने में जुट गई है. गौरतलब है कि बीते दिनों जिले में उत्पाद विभाग ने सिलेंडर और स्कोर्पियो में छुपा कर ले जाई जा रही शराब जब्त की थी.

यह भी पढ़ें -

चोरी करने आए चोर मकान मालिक की नाबालिग बेटी को लेकर हुए फरार पदभार संभालते ही एक्शन में दिखे DIG मनु महाराज, देर रात सारण की सड़कों पर किया मार्च
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, RJD-कांग्रेस ने कह दी बड़ी बात
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर उपचुनाव: पटना में जन्म, 20 साल से भाजपा से जुड़े, BJP उम्मीदवार नीरज सिन्हा को जानिए
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'
बांकीपुर में BJP ने बदला उम्मीदवार, प्रशांत किशोर की पार्टी की पहली प्रतिक्रिया, 'बहुत ही...'

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget