एक्सप्लोरर

Bihar Health System: सुपौल में ये कैसी स्वास्थ्य व्यवस्था? डॉक्टर गायब, नर्स बोली- यहां इलाज संभव नहीं, बैठी रही गर्भवती महिला

Bihar News: मामला त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल का है. एक तरफ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करते हैं तो दूसरी ओर सुपौल में पोल खुल रही है.

सुपौल: बिहार के उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के मिशन 60 (Mission 60) अभियान का सुपौल में असर नहीं दिख रहा है. मामला त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल का है. मंगलवार (27 जून) की शाम करीब सात बजे त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बाजितपुर परसाही वार्ड नंबर-8 निवासी सुजीत कुमार अपनी गर्भवती पत्नी को लेकर पहुंचे लेकिन कोई चिकित्सक नहीं मिला.

परिजनों ने कहा कि ड्यूटी पर मौजूद नर्स ने चेक किया और कह दिया कि यहां उपचार संभव नहीं है. इसे बाहर ले जाइए. हालांकि परिजन चिकित्सक के इंतजार में बैठे रहे. करीब दो घंटे इंतजार के बाद भी कोई डॉक्टर नहीं आया.  महिला मरीज के परिजनों का कहना था कि उन्हें अभी तक अस्पताल से कोई पर्ची नहीं मिली है. इस पर कर्मियों ने यह कह कर बैठाया था कि डॉक्टर साहब के आने के बाद ही पर्ची मिलेगी. नर्स ने सीधे सदर अस्पताल जाने के लिए कह दिया.

बिना डॉक्टर की सलाह के लगा दिया इंजेक्शन

वहीं दूसरा मामला सर्पदंश का है. नीतीश कुमार (40 वर्ष) नाम का एक मरीज अस्पताल पहुंचा. मरीज के भाई रूपेश कुमार ने बताया कि वह रात में करीब 8:15 बजे अस्पताल पहुंचे तो यहां कोई डॉक्टर नहीं मिला. नर्स ने बिना डॉक्टर की सलाह के इंजेक्शन दे दिया और कहा कि तीन घंटे यहीं बैठिए. इसके बाद आगे देखा जाएगा. रूपेश ने कहा कि जब डेढ़-दो घंटे से यहां डॉक्टर है ही नहीं तो मरीज को कौन देखेगा?

अस्पताल के प्रबंधक ने क्या कहा?

अस्पताल में चक्कर लगा रहे प्रबंधक नीरज चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी जवाब देना मुनासिब नहीं समझा. सवालों को सुनकर हंसते रहे. हंसते हुए कहा कि अभी डॉ. सुमन कुमारी की ड्यूटी है अभी के रोस्टर के हिसाब से और यह कहते हुए निकल गए. एक तरफ बिहार के स्वास्थ्य मंत्री बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करते हैं तो दूसरी ओर सुपौल में पोल खुल रही है.

यह भी पढ़ें- Nalanda News: बिहार के नालंदा में दिनदहाड़े हो गया डबल मर्डर, लूटपाट के दौरान दादी-पोते की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
छात्रों के मुद्दे पर NDA के नेता राहुल गांधी पर हमलावर, बोले- ‘जवाब सुनने से भाग रहा विपक्ष’
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब
बिहार में शराबबंदी कानून की होगी समीक्षा? JDU का दो टूक जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget