एक्सप्लोरर

Bihar Crime: हाजीपुर में वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या, अपराधियों ने गोलियों से किया छलनी

Hajipur Murder: घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के डिग्गी पश्चिम की है, जहां चंद्रिका राय के पुत्र वार्ड पार्षद पंकज राय की हत्या कर दी गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

Hajipur Ward Councillor Pankaj Rai Shot Dead: बिहार के हाजीपुर में अपराधी बेलगाम हो गए हैं. बदमाशों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मंगलवार (20 अगस्त) की रात नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 के वार्ड पार्षद पंकज राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जाता है कि मोटरसाइकिल सवार तीन की संख्या में अपराधी आए थे, जिन्होंने 10 से 15 राउंड फायरिंग की है. घटना उस वक्त हुई जब वार्ड पार्षद अपने कपड़े की दुकान पर बैठे हुए थे. सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. 

पंकज राय को तीन गोली मारी गई

घटना हाजीपुर के सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी कला की है. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने पंकज राय को तीन गोली मारी है. घटना के बाद मौके पर जुटे आसपास के लोगों ने उन्हें परिवार की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. हत्या की जानकारी मिलते ही एसपी हर किशोर राय सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. वहीं इस घटना के संबंध में परिवार वालों का कहना है कि सदर थाने में आवेदन दिया गया था कि जान को खतरा है. आवेदन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिस वजह से आज ये घटना हुई है.

तेजस्वी यादव ने सरकार पर उठाए सवाल

वहीं इस हत्या के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर नीतीश कुमार और एनडीए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने अपने एक्स अकांउट पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "नीतीश कुमार के नेतृत्व में दो डिप्टी सीएम के होते हुए उनके गुंडे तांडव मचा रहे हैं. सीएम ओर दोनों डिप्टी सीएम आराम से सो रहे हैं." बता दें कि आरजेडी नेता तेजस्वी यादव राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर लगातार सरकार को घेर रहे हैं और सरकार में बैठे लोग उन्हें उनके पिता और पूर्व सीएम लालू यादव के शासनकाल की याद दिला रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः Bharat Bandh: एससी-एसटी संगठन के भारत बंद को RJD का समर्थन, कहा- सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मंजूर नहीं 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
TRE-4 वाले ध्यान दें! उत्तर नहीं देने पर भी कटेगा नंबर, गाइडलाइन जारी
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget