एक्सप्लोरर

ट्रंप के टैरिफ पर बिहार के राज्यपाल ने चेताया, आखिर क्यों कहा- बलिदान को तैयार रहें युवा?

Arif Mohammad Khan: आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि लगातार भारत को दबाव में लाने के प्रयास हो रहे हैं. जब तक हम शाश्वत रूप से जागरूक नहीं रहेंगे, स्वतंत्रता को बचाकर नहीं रख सकेंगे. 

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार (11 अगस्त, 2025) को देश पर लगाए गए भारी टैरिफ पर नागरिकों को चेताते हुए कहा कि अमेरिका भारत पर अपना आधिपत्य जमाना चाहता है. हम सशक्त देश बनकर ऊभरें ये लोगों को स्वीकार नहीं है. राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना के गंगा देवी महिला महाविद्यालय में भारतीय सामाजिक विज्ञान एवं अनुसंधान परिषद् द्वारा 'जनजातियों का विउपनिवेशीकरणः उलगुलान में बिरसा मुंडा' विषय पर आयोजित सेमिनार को संबोधित कर रहे थे.

'स्वतंत्रता या कोई भी अधिकार वन टाइम एक्ट नहीं'

इस मौके पर आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि लगातार भारत को दबाव में लाने के प्रयास हो रहे हैं. उन्होंने युवाओं को सचेत करते हुए कहा कि ऐसे में अगर जरूरत पड़े, तो देश के लिए त्याग और बलिदान देने को तैयार रहें. राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता या कोई भी अधिकार वन टाइम एक्ट नहीं है. जब तक हम शाश्वत रूप से जागरूक नहीं रहेंगे, स्वतंत्रता को बचाकर नहीं रख सकेंगे. 

'खुद के लिए ही नहीं, औरों के लिए हमें जीना है'

आरिफ मोहम्मद खान ने कहा, "हमें अपने आप को याद दिलाने की जरूरत है कि किसी भी कठिनाई से निकलने के लिए सबसे ज्यादा नैतिक और आत्मबल की आवश्यकता होती है. खुद के लिए ही नहीं, औरों के लिए हमें जीना है. आज जब हम संकल्प ले रहे हैं कि 2047 तक अपने स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करना चाहते हैं, तो पुरानी जमींदारी प्रथा सामने आने लगी है."

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आगे कहा, "बिरसा मुंडा ने पूरे देश में आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी. वह जनजातीय समाज के लिए आशा की किरण थे. बिरसा मुंडा की कल्पना थी कि वो खुद नहीं, आने वाली नस्लें प्रतिष्ठा-सम्मान के साथ आजाद होकर चल सकें."

इस मौके पर दिल्ली विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग के प्रो. निर्मल कुमार ने सिनेमा की दृष्टि से जनजातीय विमर्श पर बात की. वहीं पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उपेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget