एक्सप्लोरर

बिहार में CBI की एंट्री रोकने की तैयारी पर सरकार में दो फाड़, RJD और कांग्रेस साथ, CM नीतीश कुमार ने दिया ये जवाब

Reactions on CBI Entry Ban in Bihar: नीतीश कुमार से कहा गया कि शिवानंद तिवारी का बयान आया था सीबीआई को लेकर, इस पर नीतीश कुमार ने जवाब दिया है.

पटनाः बिहार में सीबीआई (CBI) की एंट्री रोकने की मांग को लेकर महागठबंधन (Mahagathbandhan) की सरकार में दो फाड़ दिख रहा है. एक तरफ महागठबंधन में शामिल आरजेडी (RJD) और कांग्रेस (Congress) इसके समर्थन में है तो वहीं सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से जब इसके बारे में पूछा गया तो वो सवाल टाल गए. सोमवार को जब नीतीश कुमार से कहा गया कि आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) का बयान आया था सीबीआई को लेकर तो उन्होंने कहा कि पता नहीं क्या बोले हैं.

दरअसल, सोमवार को आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने बिहार सरकार से मांग करते हुए कहा था कि बिहार में सीबीआई की डायरेक्ट एंट्री पर रोक लगाई जाए. अगर सीबीआई को छापेमारी, जांच करनी हो तो पहले बिहार सरकार से अनुमति ले. बिहार सरकार की तरफ से जो कंसेंट दिया हुआ है कि सीबीआई बिहार में बिना राज्य सरकार के अनुमति के जांच शुरू कर सकती है उस कंसेंट को वापस ले. मैं आरजेडी का सीनियर पॉलिटिकल वर्कर हूं. महागठबंधन के अन्य दल भी यह चाहते हैं. शिवानंद तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विरोधियों को परेशान कर रही है.

यह भी पढ़ें- VIDEO: मेले में भीड़ के बीच हाथी पर चढ़कर बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने राइफल से चलाई गोली, वीडियो वायरल

कांग्रेस ने भी दिया आरजेडी का साथ

वहीं दूसरी ओर आरजेडी कोटे के मंत्री आलोक मेहता, सुधाकर सिंह ने भी इसका समर्थन किया है. इसके अलावा कांग्रेस ने भी इस मामले में आरजेडी का साथ दिया है. सोमवार को आलोक मेहता ने कहा था कि सीबीआई की डायरेक्ट एंट्री नहीं होगी. छापेमारी, जांच के लिए बिहार सरकार से अनुमति लेनी होगी. अभी ऐसा कोई निर्णय बिहार सरकार मेरी जानकारी में नहीं लेने जा रही. शिवानंद तिवारी की मांग पर कहा कि वह संगठन से जुड़े हैं. अपनी राय रख रहे हैं ताकि सीबीआई का दुरुपयोग नहीं हो सके.

बीजेपी नेता सुशील मोदी ने क्या कहा?

बिहार में सीबीआई की एंट्री बैन को लेकर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार इतने दबाव में हैं कि वे कोई निर्णय खुद नहीं कर सकते हैं लेकिन बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी? क्योंकि आज न कल तो हलाल होना ही है.

यह भी पढ़ें- बिहार आने वाले हैं अमित शाह! उपेंद्र कुशवाहा ने BJP को लेकर कह दी बड़ी बात, 2024 के चुनाव को लेकर बताया प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget