एक्सप्लोरर

बिहार में छुट्टियों को लेकर विवाद, छठ-दिवाली में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? पढ़ें लेटेस्ट अपडेट

Bihar School Chhath Diwali Holidays: सरकारी स्कूलों में दिवाली के दिन 31 अक्टूबर को छुट्टी दी गई है. छठ में 7, 8 और 9 नवंबर को छुट्टी दी गई है. नहाय-खाय और खरना के दिन स्कूल खुला है. 

Bihar News: बिहार के सरकारी स्कूलों में छुट्टियों के लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. इस बार दीपावली में एक दिन तो वहीं छठ में तीन दिन स्कूल बंद रहेंगे. इसके पहले हर साल छोटी दीपावली से लेकर छठ के पारण के दिन तक छुट्टी दी जाती थी. अब इसको लेकर शिक्षक संघ ने विरोध करना शुरू कर दिया है. अवकाश में संशोधन करने की मांग की है. 

प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक राजू सिंह का कहना है कि दिवाली में मात्र एक दिन 31 अक्टूबर को छुट्टी दी गई है. छठ में 7, 8 और 9 नवंबर को छुट्टी दी गई है. उन्होंने बताया कि देश की आजादी के बाद से 2023 तक शिक्षकों की छुट्टी धनतेरस को पढ़ाकर हो जाती थी. यानी छोटी दिवाली से लेकर छठ के पारण के दिन तक छुट्टी रहती थी. इस साल पहली बार शिक्षकों को सिर्फ दीपावली के दिन छुट्टी दी गई है. छठ में नहाय-खाय और खरना के दिन भी स्कूल खुला रहेगा. 

राजू सिंह ने कहा, "सरकार महिला उत्थान की बात करती है और बिहार सरकार के शिक्षा विभाग में करीब 60 फीसद महिला शिक्षक हैं. इनमें कई लोग छठ पर्व भी करते हैं. इसके अलावा इस बार जो बहाली हुई है और पूर्व से भी कई शिक्षक बिहार के बाहर दूसरे राज्यों के भी रहने वाले हैं. ऐसे में एक दिन की छुट्टी के लिए वह बिहार से बाहर कैसे जाएंगे?

बता दें कि इस बार 5 नवंबर से 8 नवंबर तक छठ है. 5 नवंबर को नहाय-खाय है तो 6 तारीख को खरना है. वहीं 7 तारीख को शाम का अर्घ्य है जबकि अगले दिन (8 नवंबर) शुक्रवार को सुबह का अर्घ्य होगा. बिहार सरकार की ओर से सिर्फ पहले अर्घ्य और दूसरे अर्घ्य के दिन के अलावा 9 नवंबर (शनिवार) को छुट्टी दी गई है. हालांकि स्कूल 7 नवंबर से 10 नवंबर तक चार दिन बंद रहेंगे. 10 नवंबर रविवार है.

केके पाठक ने किया था छुट्टी में संशोधन

एक शिक्षक ने बताया कि पिछले साल शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे केके पाठक ने छुट्टी में संशोधन किया था. हालांकि पिछले वर्ष यह छुट्टी मिली थी, लेकिन उसके बाद से उन्होंने यह संशोधन कर दिया था और उस पर नए अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने पुनर्विचार नहीं किया. इसके कारण इस बार हम लोगों की छुट्टी में कटौती की गई है. शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों को भी परेशानी होगी. जो शिक्षक छठ करते हैं उन्हें सीएल आदि लेना पड़ेगा या स्कूल आना पड़ेगा.

कांग्रेस नेता राजेश राठौर ने उठाई आवाज

कांग्रेस नेता राजेश राठौर ने कहा कि बीजेपी कहती है कि वो सबसे बड़ा सनातनी है. सबको पता है कि बिहार के लोगों के लिए सबसे बड़ा पर्व छठ है. यह कम से कम चार दिनों का होता है. इसमें कम से कम सबको सात दिनों की आवश्यकता होती है इसलिए सरकार को छुट्टी देनी चाहिए. अगर मुख्यमंत्री ने नहीं दी तो बीजेपी को प्रतिकार करना चाहिए. सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को प्रतिकार करना चाहिए. 

उधर छुट्टी बढ़ाने को लेकर अभी तक शिक्षा विभाग से कोई बड़ा अपडेट नहीं आया है. हालांकि अभी छठ में कुछ दिनों का वक्त है. अब देखना होगा कि इसको लेकर क्या सरकार की ओर से कोई पहल की जाती है या नहीं. या फिर शिक्षा विभाग इस पर क्या कुछ कदम उठाता है.

यह भी पढ़ें- प्रशांत किशोर की राह में कौन बन रहा रोड़ा? किया ये दावा, कहा- 'एसके सिंह को नहीं लड़ने दिया तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट LIVE: प्रशांत किशोर ने BJP के गढ़ में लगाई सेंध, देखें वोटों का आंकड़ा
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Xप्लेन: बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर को 50% वोट मिलना कितनी बड़ी जीत?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget