एक्सप्लोरर

Bihar Government Jobs 2024: बिहार में 40 हजार पदों पर होगी बंपर बहाली, दिवाली से पहले नीतीश सरकार का बड़ा तोहफा

Government Jobs 2024: नीतीश सरकार ने नवंबर 2023 से शिक्षक भर्ती परीक्षा की शुरुआत कर दो चरणों में अब तक करीब 2.17 लाख अभ्यर्थियों को नौकरी देकर इतिहास रच दिया है. एक बार फिर बहाली होने जा रही है.

Bihar Teacher Job Vacancy: बिहार में दिवाली (Diwali 2024) से पहले नीतीश सरकार (Nitish Government) एक बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी मिली है. तीसरे चरण के तहत माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 39 हजार 391 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति होगी. इनमें 17,018 शिक्षकों की भर्ती माध्यमिक विद्यालयों में होगी जबकि 22,373 बहाली उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी. 

आरक्षण रोस्टर को मंजूरी मिलने के बाद इन पदों के लिए प्रस्ताव शिक्षा विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दिया है. तीसरे चरण की शिक्षक बहाली की परीक्षा इस साल जुलाई महीने में हुई थी, लेकिन आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस अभी तक नहीं हो पाया था. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से कई बार शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर मांग की गई थी. अब यह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. अब सामान्य प्रशासन विभाग जल्द बिहार लोक सेवा आयोग को 39,391 पदों की नियुक्ति के लिए अधियाचना भेजेगा. 

6061 पदों पर होगी प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति

इसके साथ ही उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 6061 पदों पर प्रधानाध्यापकों की भी नियुक्ति होगी. इस नियुक्ति के लिए भी शिक्षा विभाग ने आरक्षण रोस्टर क्लीयरेंस सामान्य प्रशासन को भेज दिया है. उच्च माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग अब बीपीएससी को अधियाचना भेजेगा.

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम में देरी का मुख्य कारण रोस्टर क्लीयरेंस था. विभाग को सभी जिलों से रोस्टर क्लीयरेंस नहीं मिला था. इस वजह से रिजल्ट में देरी हो रही थी. रोस्टर क्लीयरेंस एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें यह सुनिश्चित करते हैं कि विभिन्न श्रेणियों (एससी, एसटी, ओबीसी, सामान्य श्रेणी आदि) के लिए आरक्षित पदों का आवंटन सही तरीके से किया गया है.

तीसरे चरण की परीक्षा के बाद ही बीपीएससी के अध्यक्ष रवि भाई परमार ने बताया था कि रिजल्ट कब जारी होना है यह तो शिक्षा विभाग को तय करना है. रोस्टर क्लीयरेंस जितना जल्द होगा उतना जल्द हम लोग रिजल्ट जारी कर देंगे. अब माना जा रहा है कि वह इंतजार भी खत्म होने वाला है.

बता दें कि नीतीश सरकार ने नवंबर 2023 से शिक्षक भर्ती परीक्षा की शुरुआत कर दो चरणों में अब तक करीब 2.17 लाख अभ्यर्थियों को नौकरी देकर देश में इतिहास रच दिया है. शिक्षक नियुक्ति के पहले चरण में एक लाख 20 हजार 336 और दूसरे चरण में चयनित 96,823 युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया गया था. तीसरे चरण में 87 हजार 744 पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा ली गई थी जिसमें 39,391 पदों पर अब जल्द नियुक्ति होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher News: जमुई में स्कूली शिक्षकों पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी-डंडा और चाकू से किया जानलेवा हमला, दहशत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget