एक्सप्लोरर

Bihar Teacher News: जमुई में स्कूली शिक्षकों पर अज्ञात बदमाशों ने लाठी, डंडा और चाकू से किया जानलेवा हमला, दहशत

Jamui News: जमुई के सिमुलतला में शिक्षकों पर लाठी-डंडों से हमला किया गया और चाकू से भी मारा गया. तीन शिक्षक घायल हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Bihar Teacher News: जमुई जिला के सिमुलतला थाना क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बसतपुर एवं नवीन प्राथमिक विद्यालय, फतेहपुर के शिक्षकों से कुछ अज्ञात बदमाशों ने दो लाख की रंगदारी मांगी थी. इस मामले को लेकर बदमाशों ने मारपीट की है जिसमें तीन शिक्षकों के साथ अज्ञात बदमाशों ने लाठी डंडे और चाकू  से मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया. 

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम करीब 4.30 बजे शिक्षक जब विद्यालय से बाहर आ रहे थे उसी दौरान कुछ बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षकों की बेवजह गाली देते हुए लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी. अज्ञात बदमाशों की पिटाई से कई शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए. पीड़ित शिक्षक किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहे. वहीं, अगले दिन विद्यालय के सभी शिक्षक अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देने पहुंचे. स्कूल प्रधानाध्यापक से रंगदारी नहीं मिलने के कारण शिक्षकों की पिटाई की गई थी. यही नहीं महिला शिक्षकों के साथ भी गाली गलौज किया गया. 

पीड़ित शिक्षकों ने क्या कहा?

शिक्षक प्रहलाद कुमार ने बताया कि स्कूल के प्रभारी के साथ क्या मामला चल रहा है? यह मुझे पता नहीं है. बताया कि अचानक संध्या समय विद्यालय में 8-10 की संख्या में लोग आए और हमको कहने लगे कि तुमने प्रभार क्यों लिया? और यह कहते ही मुझे एक आदमी ने पकड़ा और दूसरा आदमी मुझे लाठी से मारने लगा. इसके बाद उस युवक ने एक पाइप से मुझे पिटा, जिसे हम जानते भी नहीं हैं. बदमाशों ने हम तीनों शिक्षक सहित टोला सेवक को भी पीटा है. टोला सेवक विनोद कुमार को तो 60 से 70 बार लाठी से मारा गया जिससे कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

वहीं, आगे उन्होंने कहा कि दूसरी और एक शिक्षक संजीव कुमार पर चाकू से हमला किया गया. अपराधी अपना नाम राजेश यादव बताया और कहा कि दूसरा दिन यहां आए तो गोली से मार देंगे. 

पुलिस कार्रवाई में जुटी

स्कूल के अन्य शिक्षकों ने कहा कि ऐसी स्थिति में हम अपनी जान जोखिम में डालकर विद्यालय पढ़ाने कैसे जा सकते हैं. हालांकि इस मामले में जमुई की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय सिमुलतला थाना के दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. पुलिस के आने से पहले ही अपराधी तत्व घटनास्थल से भाग चुके थे. इस संबंध में सिमुलतला थाना की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई. पुलिस ने कहा कि इस आपराधिक घटना में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Bihar Smart Meter: नालंदा में स्मार्ट मीटर नहीं तो बिजली नहीं, ग्रामीणों ने किया हंगामा, क्या है मामला? जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
बिहार के अधिकारियों को MLA-MP के कॉल का तुरंत देना होगा जवाब, आदेश जारी
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget