एक्सप्लोरर

बिहार को पहली बार मिलीं 596 महिला दारोगा, बुलेट पर हैरतअंगेज करतब देख CM नीतीश कुमार भी चौंके

राजगीर में 2018 बैच के 1582 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक के दीक्षांत समारोह का गुरुवार को आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सबको बधाई दी.

नालंदाः राजगीर के बिहार पुलिस एकेडमी (Bihar Police Academy) में गुरुवार को 2018 बैच के 1582 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. सबसे खास बात थी कि इनमें 596 महिला पुलिस अवर निरीक्षक शामिल थीं. बिहार ने पहली बार 596 महिला दारोगा देकर इतिहास रच दिया है. कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने सबको बधाई दी. इस दौरान महिला पुलिस अवर निरीक्षक की ओर से बुलेट पर हैरतअंगेज करतब को देखकर नीतीश कुमार भी चौंक उठे.

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में हर हाल में कानून का राज कायम करने के लिए काम किया जा रहा है. बिहार पुलिस एकेडमी में दो हजार महिला और दो हजार पुरुष पुलिस बल के प्रशिक्षण की शुरुआत जल्द की जाएगी. बिहार में महिलाओं के विकास के लिए कई काम किए गए हैं. देश के किसी भी राज्य में बिहार के जितना महिला पुलिस बल नहीं है.

अपने दायित्व का ईमानदारी से करें निर्वहन

नीतीश ने कहा कि बिहार की आबादी के अनुसार पुलिस बलों की संख्या अधिक करने का प्रयास किया जा रहा है. बिहार के सभी थानों के हालात में सुधार किए गए हैं. इस दौरान उन्होंने प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक को अपने दायित्व का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करने की बात कही. साथ ही यह भी कहा कि बिहार में लागू शराबबंदी के क्षेत्र में मजबूती से काम करें.

इस दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार पुलिस एकेडमी में पासिंग आउट परेड की सलामी ली. सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षु को उन्होंने पुरस्कृत भी किया. इस अवसर पर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि यहां से प्राप्त प्रशिक्षण और अनुभव लेकर प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक पुलिसिंग को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे. बिहार में विधि व्यवस्था और अपराध उन्मूलन की दिशा में सभी प्रशिक्षु महत्वपूर्ण योगदान देने का काम करें. 

यह भी पढ़ें- 

Bihar Flood Update: बिहार के 15 जिले बाढ़ से प्रभावित, अब तक 43 लोगों की हो चुकी मौत

बिहारः मोतिहारी में शौचालय की टंकी में गिरे बच्चे को निकालने में 4 लोगों की मौत, दम घुटने से हुआ हादसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget