एक्सप्लोरर

ईद की रात लड़की के साथ गैंगरेप के बाद की गई हत्या, गोपालगंज में गिरफ्तार आरोपी ने खोला राज

Gang Rape Case: घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस इलाके की एक-एक गतिविधियों पर नजर रख रही है. सोशल मीडिया सेल को एक्टिव किया गया है.

Gopalganj Girl Gang Rape Case: ईद की रात हुई लड़की की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. लड़की के माता-पिता ने किशोरी के साथ गैंगरेप कर हत्या की आशंका जताते हुए केस दर्ज कराया है. पीड़ित परिजनों ने वीडियो जारी करते हुए पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है और गिरफ्तारी नहीं होने पर थाने में सामुहिक आत्मदाह करने की चेतावनी दी है. वहीं, मांझा थाने की पुलिस ने इस मामले में आनन-फानन में एक आरोपी साजिद अली को गिरफ्तार कर लिया है. 

एसडीपीओ संदीप कुमार ने दी जानकारी

सदर एसडीपीओ-टू के प्रभारी एसडीपीओ संदीप कुमार ने मामले में गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस की और आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में जानकारी दी. एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस इस मामले में अनुसंधान कर रही है. साक्ष्य संकलन के आधार पर आगे की कार्रवाई चल रही है. उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को अब तक नहीं मिल सकी है. डॉक्टरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि लड़की की मौत कैसे हुई. फिलहाल एक अभियुक्त साजिद अली को गिरफ्तार कर जेल भेजने की बात कही गई है.

मौके पर मांझा थानाध्यक्ष के अलावा थाने के पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहें. वहीं, इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस इलाके के एक-एक गतिविधियों पर नजर रख रही है. सोशल मीडिया सेल को एक्टिव किया गया है. टेक्निकल सेल और वैज्ञानिक टीम से घटना से जुड़ी पल-पल की रिपोर्ट तलब की जा रही है, ताकि तफ्तीश पूरी कर घटना का खुलासा किया जा सके और लड़की मौत के पीछे छिपे गुनहगारों को बेनकाब कर जेल की सलाखों की तक पहुंचाई जा सके. 

लड़की के परिजनों ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि लड़की की लाश मिलने के बाद साजिद अली ने कॉल किया और मृतका के मां को बताया कि उसने हत्या नहीं की है, लेकिन वह जानता है कि किसने गैंगरेप व हत्या की है. साजिद ने जिस मोबाइल नंबर से कॉल किया, उसे पुलिस को सौंपा गया. साजिद के आरोपों पर माने तो कई वारदात के पीछे कई और लोग शामिल हो सकते हैं, लेकिन पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से परहेज कर जांच की बात कह रही है. 

क्या है मौत का पूरा मामला

मांझा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की 31 मार्च की रात में घर से अचानक गायब हो गयी. परिवार के सदस्य एक अप्रैल की सुबह लड़की को घर पर नहीं देख खोजबीन की. इस दौरान कोईनी बाजार के पश्चिम में आम के बगीचे में लड़की का शव टंगा होने की खबर मिली. पुलिस ने मामले की फॉरेंसिंक जांच कराई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. लड़की के पिता ने साजिद अली समेत अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी. मौत के तीसरे दिन एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई. 

पुलिस ने लड़की की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच शुरू की तो कई पहलु खुलकर सामने आए. जिस लड़की की मौत हुई, वह मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलती थी. पुलिस की माने तो फ्री फायर ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान साजिद अली लड़की के संपर्क में आया और चार-पांच महीने से दोनों के बीच दोस्ती थी. मोबाइल पर दोनों बातचीत करते थे. घटना से पहले किसी बात को लेकर विवाद हो गया, उसके बाद लड़की घर से बाहर निकली और अगले दिन सुबह लाश मिली. 

ये भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में 32 हजार 688 हेडमास्टर को उनका मनपसंद जिला अलॉट, 2,645 अभ्यर्थियों को हुई निराशा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget