एक्सप्लोरर

Bihar News: कटिहार में तेल से भरी मालगाड़ी में लगी आग, एक नाबालिग बुरी तरह झुलसा

Bihar Goods Train Fire: कटिहार रेल मंडल के लाभा रेलवे स्टेशन पर तेल से भरी मालगाड़ी में आग लग गई. हादसे के बाद कटिहार-कुमेदपुर की सारी ट्रेन बंद हैं.

Bihar Goods Train Fire: कटिहार में तेल से भरी मालगाड़ी में गुरुवार (3 अक्टूबर) को अचानक आग लग गई. घटना लाभा स्टेशन की है, जहां रेलवे लाइन पर खड़ी मालगाड़ी के डब्बे में आग लगी है. इस घटना में एक नाबालिग बुरी तरह झुलस गया है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में दमकल और रेल कर्मियों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया है. हादसे के बाद कटिहार-कुमेदपुर की सारी ट्रेन बंद हैं. 

तेल कंटेनर के अंदर लगी भीषण आग

मिल रही जानकारी के अनुसार कटिहार रेल मंडल के लाभा रेलवे स्टेशन पर तेल से भरी मालगाड़ी के कंटेनर के अंदर भीषण आग लग गई, जिससे वहां पर मौजूद एक बच्चे के बुरी तरह झुलस जाने की बात सामने आई है. घायल बच्चा उत्तरी लालगंज पंचायत निवासी मोहम्मद जाकिर हुसैन का पुत्र मो. फैसल वार्ड नंबर 12 का निवासी है. फिलहाल बच्चा आग की लपटों में कैसे झुलसा इसकी भी जानकारी अभी तक प्राप्त नहीं हो पाई है. वहीं आग लगने की सूचना मिलने पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.

आग लगने के कारणों का खुलासा अभी नहीं 

मालगाड़ी में आग कैसे लगी अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. बता दें कि घटना के बाद आग लगे पेट्रोल टैंकर के डिबबे को काटकर अलग किया गया. इसके बाद इसे लाभा स्टेशन से हटकर पूर्वी फाटक पर ले जाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया गया. मालगाड़ी लाभा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर लगी हुई थी, तभी ये हादसा हुआ है. मौके पर अधिकारियो की टीम भी पहुंच चुकी है, मामले की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: सुपौल में जंगली भैंस का आतंक, दो लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन, मंत्री नीरज बबलू ने परिजनों से की मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
पहले JDU से बगावत, अब जेल जाने की आशंका! अनंत सिंह के लिए आज बड़ा दिन
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना
बिहार: गाड़ियों की पेंडिंग चालान को लेकर खुशखबरी! सरकार ला रही ये योजना

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
ईरान युद्ध की सीक्रेट जानकारी लीक करने का आरोप, ट्रंप ने US जनरल को नौकरी से निकाला
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
यूपी में आज भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट, मेरठ-सहारनपुर में गिरेंगे ओले
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
दुनिया में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने राशिद खान, बदल दिया टी20 का इतिहास
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
महात्मा गांधी के पोते की जमीन पर अवैध कब्जे की कोशिश, US कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
'IDBI बैंक कर्मचारियों के साथ खड़ा हूं', राहुल गांधी ने क्यों लिखा ये पोस्ट? समझें पूरा मामला
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
क्या है Gegeneophis chandgadi, महाराष्ट्र में मिली केंचुए जैसी नई प्रजाति क्यों खास? 
Moong Dal Halwa: इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
इस तरह बनाएं मूंग दाल का हलवा, नहीं पड़ेगी बाजार से लाने की जरूरत
Embed widget