एक्सप्लोरर

Gaya News: दानपेटी से पहले उठाए पैसा फिर भगवान को नमन कर निकला बाहर, बोधगया में भिक्षु का चोरी करते वीडियो वायरल

Mahabodhi Temple: बोधगया के महाबोधी मंदिर के गर्भगृह से चोरी का वीडियो वायरल हुआ है. गर्भगृह से चोरी का ये वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है. 

Money Stolen In Mahabodhi Temple: गया का महाबोधी मंदिर, जहां भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. यहां हर साल विभिन्न देशों के लाखों बौद्ध श्रद्धालु, बौद्ध भिक्षु और विदेशी पर्यटक आते हैं. महाबोधी मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध को नमन कर महाबोधी वृक्ष के नीचे साधना करते हैं. उसी गर्भगृह से चोरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया है. 

दरअसल गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के नीचे दानपेटी रखी गई है. जहां आने वाले श्रद्धालु दानपेटी में रुपये डालते हैं. गर्भगृह में बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के द्वारा बौद्ध भिक्षुओं की देख-रेख के लिए ये रखा गया है. वहीं गर्भगृह में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है, इसके बावजूद एक भिक्षु ने चोरी जैसे गलत कृत को अंजाम देने की हिम्मत की.  

भिक्षु ने दानपेटी से किए पैसे चोरी

सीसीटीवी लगे होने के कारण महाबोधी मंदिर के गर्भगृह से भिक्षु का दानपेटी से पैसा चोरी करने का वीडियो सामने आ गया. वीडियो में साफ दिख रहा है कि बौद्ध भिक्षु पहले दान में मिले रुपये को उठाता है और फिर अपने चीवर के अंदर रख लेता है. रुपये चोरी करने के बाद वो भगवान बुद्ध के पैर छूकर नमन कर बाहर निकल जाता है. बौद्ध भिक्षु की पहचान भिक्षु धम्मिका के रूप में की गई है.

बौद्ध भिक्षु के चोरी करने का वीडियो वायरल होने के बाद बोधगया मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के सचिव डॉ महाश्वेता महारथी ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इससे पहले भी महाबोधी मंदिर परिसर में विदेशी पर्यटकों से दान का पैसा लेने के दौरान आपस में बौद्ध भिक्षुओं के लड़ाई करने का मामला सामने आया था.

ये भी पढ़ेंः Tejashwi Yadav: 'ये मोहतरमा कौन हैं?', तेजस्वी यादव ने कंगना रनौत के वायरल वीडियो पर ली चुटकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget