एक्सप्लोरर

Suicide News: कोटा में बिहार के छात्र ने की आत्महत्या, इस माह यह चौथा मामला, IIT-JEE की कर रहा था तैयारी

Student Commits Suicide in Kota: महावीर नगर पुलिस थाने के अधिकारी परमजीत पटेल ने बताया कि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Student Suicide in Kota: बिहार के गया जिले के एक 18 वर्षीय छात्र ने कोटा में किराए के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पीड़ित छात्र आईआईटी-जेईई परीक्षा की तैयारी कर रहा था. पुलिस ने यह जानकारी दी. कोचिंग करने वाले छात्रों द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या किए जाने का यह इस माह चौथा मामला है. छात्र द्वारा कथित तौर पर आत्महत्या करने की जानकारी मंगलवार (15 अगस्त) रात को मिली.

महावीर नगर इलाके में रहता था छात्र

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखा है. छात्र के अभिभावकों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. मृतक की पहचान वाल्मीकि प्रसाद के तौर पर की गई है. वह एक कोचिंग संस्थान में पिछले अकादमिक सत्र से आईआईटी-जेईई प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था और महावीर नगर इलाके में एक कमरे में पेइंग गेस्ट के तौर पर रह रहा था.

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

महावीर नगर पुलिस थाने के अधिकारी परमजीत पटेल ने बताया कि छात्र ने मंगलवार को कमरे में एक लोहे की रॉड से फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. उन्होंने बताया कि छात्र को अंतिम बार सोमवार शाम को देखा गया था. उन्होंने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है.

जनवरी से अब तक ऐसे मामलों की संख्या 20

कोटा में इस महीने की शुरुआत में कोचिंग संस्थानों में पढ़ाई करने वाले आईआईटी-जेईई के दो तथा एनईईटी-यूजी के एक उम्मीदवार ने भी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी. बताया जाता है कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक ऐसे मामलों की संख्या 20 हो गई है. पिछले वर्ष यहां आत्महत्या के 15 मामले सामने आए थे.

सुशील कुमार मोदी ने किया था ट्वीट

बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले ही राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा था कि ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सरकार को कोई प्रभावी व्यवस्था विकसित करनी चाहिए. बीजेपी सांसद ने इंजीनियरिंग और मेडिकल के छात्रों की आत्महत्या की घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि का राज्यसभा में विशेष उल्लेख करते हुए सरकार से उच्च शिक्षण संस्थानों में काउंसिलर्स नियुक्त करने की मांग की है.

यह भी पढ़ें- Bihar Good News: रग्बी फुटबॉल टीम में सुपौल की बेटी का चयन, परिवार में खुशी, 29 खिलाड़ियों में छठे स्थान पर अंशु

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर मंत्री अशोक चौधरी का बड़ा बयान, कहा- 'कुछ तो उनकी गलती...'
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
भरत तिवारी की पिस्टल नकली थी? बिलौटी पहुंचे अशोक चौधरी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर उपचुनाव: दूसरों को बनाया 'हीरो', क्या खुद सियासत के सुपरस्टार बन पाएंगे प्रशांत किशोर?

वीडियोज

दोस्ती से प्यार और फिर शादी, Aamir Khan-Gauri Spratt की खूबसूरत लव स्टोरी
Bollywood News: आदित्य धर और प्रभास की नई पैन इंडिया फिल्म की चर्चा, 23 अक्टूबर को ऐलान की उम्मीद (05.07.26)
DR. Aarambhi: 😳Raj-Naira की मेहंदी में Aarambhi का डांस, Dhruv पर टिकी Avantika की तिरछी नज़र! #sbs
Rajkumar Hirani की Pritam and Pedro है साइबर क्राइम पर दमदार सीरीज
E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
मुंबई में बारिश का कहर! तेज हवाओं से गिरे 250 से ज्यादा पेड़, 2 युवकों की मौत
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
मल्चिंग पॉलीहाउस तकनीक से फसलों को दें थ्री-लेयर सुरक्षा, कम पानी में होगी छप्परफाड़ पैदावार
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Embed widget