Bihar Crime: गया में नगर निगम सफाईकर्मी की गोली मार कर हत्या, लव मैरिज करने की मिली सजा
Municipal Worker Shot Dead: 3 साल पहले मनीष मांझी ने लव मैरिज की थी, उसी को लेकर विवाद चल रहा था. हाालंकि आपसी समझौता भी हो चुका था. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

गया के डेल्हा थाना क्षेत्र के अंदर बैरागी मोहल्ले में नगर निगम के सफाईकर्मी मनीष मांझी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना शनिवार देर रात की है. मृतक के भाई सूरज कुमार ने बताया कि रात को 5 की संख्या में अपराधियों ने रास्ते से उठा लिया और फिर किसी स्थान पर ले जाकर सिर में गोली मार दी.
घटनास्थल पर ही मनीष मांझी की मौत
मृतक को तीन गोली लगी, जिससे घटनास्थल पर ही मनीष मांझी (25) वर्ष की मौत हो गई है. वह अपने किसी परिवार के घर बाइक लगाकर वापस लौट रहा था. उसी वक्त बदमाश उसे पकड़ कर अपने साथ ले गए और घटना को अंजाम दिया. बताया जाता है कि 3 साल पहले उसने लव मैरिज की थी, उसी को लेकर विवाद चल रहा था. हाालंकि आपसी समझौता भी हो चुका था. इसके बाद भी लड़की का भाई इस बात से नाराज था. इसी बात को लेकर उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.
इस मामले को लेकर मनीष मांझी की पूर्व में भी पिटाई भी की गई थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के भाई ने आरोप लगाया है कि बैरागी के विक्की, विकास ने उनके भाई को मारा है. मृतक के परिजनों ने अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा देने की मांग की है. घटना की सूचना के बाद डेल्हा थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की तफ्तीश में जुटे हैं.
थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने क्या कहा?
डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि शनिवार की देर रात मनीष मांझी नाम के व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गई है. पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. मृतक के परिजनों के जरिए कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया गया है. पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
ये भी पढ़ें: बांका सड़क दुर्घटना में बाइक सवार 2 महिला कांवड़ियों की मौत, 1 जख्मी, भागलपुर रेफर
























