एक्सप्लोरर

बिहार में पुलिस भी पी रही शराब? SSP के कार्यालय परिसर से कार्टन में मिलीं बोतलें, जांच करेगी SIT

Bihar News: आबकारी विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने बिहार के गया जी के एसएसपी कार्यालय के परिसर का दौरा किया था. इसी दौरान यह मामला सामने आया है.

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है लेकिन हैरानी की बात सामने आई है कि गया जी जिले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय परिसर से भारी मात्रा में शराब की सीलबंद बोतलें मिलीं हैं. इस सिलसिले में दो पुलिसकर्मियों को पहले हिरासत में लिया गया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार (21 मई, 2025) को यह जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि कर्मियों को ब्रेथ एनालाइजर द्वारा विस्तृत जांच के बाद छोड़ा गया. गया जी एसएसपी ने अपने कार्यालय परिसर से शराब की सीलबंद बोतलों की बरामदगी की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का भी गठन किया है.

क्षतिग्रस्त पाया गया चारदीवारी का एक हिस्सा

गया जी के एसएसपी अमित कुमार ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "एक गुप्त सूचना के आधार पर, आबकारी विभाग के अधिकारियों और स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को मेरे कार्यालय के परिसर का दौरा किया और बड़ी मात्रा में शराब की बोतलें बरामद कीं, जिन्हें दो या तीन कार्टन में छिपाकर रखा गया था. परिसर की चारदीवारी का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त पाया गया. मामले की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया गया है."

…और भागने लगे दो पुलिसकर्मी

एसएसपी अमित कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग के अधिकारियों को देखकर कार्यालय के अंदर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें काबू कर लिया गया. उन्होंने कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि शराब की बोतलें परिसर में कैसे पहुंचीं और ये बोतलें किसने पहुंचाईं. 

एसएसपी ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को विस्तृत जांच और कुछ औपचारिकताएं पूरी करने के बाद रिहा कर दिया गया. उन्होंने बताया कि दोनों की ब्रेथ एनालाइजर मशीनों से जांच की गई और नतीजे नकारात्मक आए. उधर दूसरी ओर मामला सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या शराबबंदी में पुलिस भी शराब पी रही है?

यह भी पढ़ें- Bihar Crime: दानापुर में बीच सड़क पर युवक की गोली मारकर हत्या, नजदीक से की गई फायरिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट
बिहार में 3 दिन तक मानसून की सक्रियता जारी, 22 जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें IMD अपडेट

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget