एक्सप्लोरर

बिहार बाढ़ के बाद सरकार का बड़ा एक्शन, 7 इंजीनियरों पर गिरी गाज

बिहार में गंडक बाढ़ के दौरान कथित लापरवाही पर जल संसाधन विभाग ने 7 इंजीनियरों को निलंबित किया है. मुजफ्फरपुर के मुख्य अभियंता पर भी विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है.

बिहार में गंडक नदी का जलस्तर तेजी से घटने के बीच हालिया बाढ़ के दौरान कथित लापरवाही को लेकर जल संसाधन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने आपात स्थिति में कार्रवाई में देरी और पर्याप्त संसाधनों की व्यवस्था नहीं करने के आरोप में सात इंजीनियरों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं, मुजफ्फरपुर के मुख्य अभियंता कुमार मनोज गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है.

जल संसाधन विभाग के रविवार (4 अक्टूबर) शाम जारी बयान के मुताबिक, सारण के रेवा घाट में गंडक नदी का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर से 177 सेंटीमीटर नीचे आ गया है. अब यह खतरे के निशान से 50 सेंटीमीटर नीचे है. वैशाली के लालगंज में भी जलस्तर 130 सेंटीमीटर घटा है, हालांकि यहां नदी अभी खतरे के निशान से 52 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है.

यह भी पढ़ें- बिहार में प्रशासनिक फेरबदल, IAS नवल किशोर चौधरी और अमित पांडेय को बड़ी जिम्मेदारी

24 घंटे में लालगंज में राहत की उम्मीद

विभाग ने बताया कि लालगंज में अगले 24 घंटे में गंडक के खतरे के निशान से नीचे आने की उम्मीद है. नेपाल और उत्तर प्रदेश के आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी बारिश के बाद नदी का जलस्तर असामान्य रूप से बढ़ गया था. नेपाल के देवघाट के साथ बिहार के बगहा, डुमरियाघाट, रेवा घाट और लालगंज में रिकॉर्ड जलस्तर दर्ज किया गया था.

निरीक्षण में सामने आई लापरवाही

विभाग के अनुसार, बाढ़ के दौरान किए गए निरीक्षण में कुछ इंजीनियरों की ओर से आपात स्थिति में कार्रवाई करने में कथित देरी सामने आई. आरोप है कि प्रभावित इलाकों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारियों और जरूरी सामग्री की व्यवस्था नहीं की गई. इसके अलावा स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय की कमी भी सामने आई.

7 इंजीनियर निलंबित, मुख्य अभियंता पर कार्रवाई

निलंबित अधिकारियों में सारण के कार्यपालक अभियंता संतोष कुमार प्रभाकर, गोपालगंज के कार्यपालक अभियंता मोहम्मद साजिद इकबाल, सहायक अभियंता सुनील कुमार, विनोद कुमार और मोहम्मद जावेद अंसारी शामिल हैं. सारण के कनिष्ठ अभियंता चंद्रशेखर कुमार और गोपालगंज के कनिष्ठ अभियंता विकास कुमार को भी निलंबित किया गया है. वहीं, चंपारण तटबंध को हुए नुकसान के बाद कथित लापरवाही के आरोप में मुजफ्फरपुर के मुख्य अभियंता कुमार मनोज गुप्ता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया गया है.

यह भी पढ़ें- यूपी चुनाव पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, '...तो हमारी पार्टी तैयार है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
खरगे के बयान पर JDU का रिएक्शन, श्याम रजक बोले- 'हमें लगता था वह…'
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
मोतिहारीः शादी की खुशियां मातम में बदलीं, भीषण हादसे में दो दोस्तों की मौत
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर बिहार में भी विवाद, पप्पू यादव बोले- 'कश्मीर हमारे...'
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget