एक्सप्लोरर

बिहार: राजधनी पटना में सनकी शख्स ने की छोटे भाई की निर्मम हत्या, फिर खुद को किया पुलिस के हवाले

घटना के संबंध में धनरुआ थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि आरोपी सनकी प्रतीत होता है. उसके शरीर पर खून के छींटे पड़े थे. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना के धनरुआ थाना के भखरी गांव में मंगलवार को एक सनकी भाई ने अपने ही छोटे भाई की हत्या कर दी. आरोपी ने अपने 30 वर्षीय भाई जयप्रकाश सिंह उर्फ बुधन सिंह पर हैंडपंप के हैंडल से लगातार कई बार वार किया, जिससे जयप्रकाश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई.

इधर, घटना को अंजाम देने के बाद 40 वर्षीय रुदल सिंह थाने पहुंचा और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया. हालांकि, अबतक उसने अपना जुर्म कबूल नहीं किया है. फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. मृतक के पिता सुमन सिंह ने अपने बड़े बेटे रुदल सिंह पर हत्या का आरोप लगाकर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराइ है. आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है. ग्रामीणों की मानें तो वह आए दिन गांव में मारपीट की घटना को अंजाम देता रहा है.

मिली जानकारी अनुसार मंगलवार की सुबह आरोपी रुदल सिंह ने अपने घर में लगे हैंडपंप का हैंडल निकाला और गांव निवासी सोनू सिंह के घर के पास बैठे अपने भाई जयप्रकाश सिंह के पास पहुंचकर बिना कुछ कहे उसके उपर जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया.

घटना के बाद ग्रामीणों को वहां जुटता देख आरोपी रुदल सिंह मौके से फरार हो गया. हालांकि, बाद में उसने थाना पहुंच पुलिस से उसकी जान बचाने की गुहार लगाई. पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि वह निर्दोष है. उसने अपने भाई को नहीं मारा है.

बता दें कि मृतक जयप्रकाश सिंह उर्फ़ बुधन सिंह कोलकाता में डिस्पोजेबल प्लेट बनाने और उसके थोक में बेचने का कारोबार करता था. वह बीते रविवार को ही अपनी पत्नी के साथ घर लौटा था. हैरानी की बात तो यह कि मृतक भाई ही अपने बड़े भाई का इलाज कराता था और हर महीने उसके लिए वहां से दवा भेजता था.

घटना के संबंध में धनरुआ थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि आरोपी सनकी प्रतीत होता है. उसके शरीर पर खून के छींटे पड़े थे. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget