एक्सप्लोरर

Rupauli By Election: शंकर सिंह ने LJPR से दिया इस्तीफा, पप्पू यादव से इंस्पायर होकर निर्दलीय लड़ेंगे रूपौली उपचुनाव

Rupauli Assembly By Election: बिहार की रूपौली सीट पर उपचुनाव दिलचस्प होने वाला है. लोजपाआर के पूर्व विधायक शंकर सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है.

Shankar Singh Resigned From LJPR: लोजपाआर के पूर्व विधायक शंकर सिंह ने शनिवार (15 जून) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. पप्पू यादव से इंस्पायर होकर वो भी निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे. उन्हें पप्पू यादव के समर्थन का पूरा है भरोसा है. पूर्व विधायक की पत्नी प्रतिमा सिंह ने स्पष्ट रूप से पप्पू यादव के चुनावी रणनीति से प्रभावित होकर चुनाव लड़ने का इरादा जताया है. प्रतिमा सिंह रूपौली क्षेत्र से ही जिला परिषद की सदस्य हैं और पूर्व चेयरमैन हैं.

निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

पूर्णिया में शंकर सिंह और प्रतिमा सिंह ने प्रेसवार्ता कर आगामी रूपौली विधानसभा उपचुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर दी है. शंकर सिंह ने लोजपाआर से इस्तीफा देते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है. गौरतलब है कि 2020 के विधानसभा चुनाव में शंकर सिंह ने लोजपाआर प्रत्याशी के तौर पर उम्मीदवारी पेश की थी और जदयू की बीमा भारती से हार का सामना करना पड़ा था. इससे पूर्व 2005 में शंकर सिंह ने रूपौली विधानसभा से बीमा भारती को हराकर चुनाव जीता था.

शंकर सिंह शुरुवात से ही लोजपा के सदस्य रहे हैं. उपचुनाव में रूपौली सीट पर एनडीए ने जदयू से कलाधर मंडल को टिकट दिया. जिसके बाद शंकर सिंह अब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी मैदान में होंगे. शंकर सिंह ने कहा कि जनता का चुनाव, उनके कहने पर ही लड़ रहा हूं. 25 सालों से क्षेत्र की जनता की सेवा की है. इस बार जनता के कहने पर ही चुनाव लड़ रहे हैं. शंकर सिंह आगामी 20 जून को नामांकन दर्ज करेंगे.

जिला पार्षद और शंकर सिंह की पत्नी प्रतिमा सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता और पति शंकर सिंह के नेतृत्व में वो वर्ष 2011 से ही चुनाव लड़ रही हैं. अब तक जितना पंचायती चुनाव हो या फिर निगम का चुनाव हो, सभी में जीत मिली है. इस बार भी आशा करते हैं कि जनता शंकर सिंह को उनकी सेवा का मौका देगी. 

पप्पू यादव के चुनावी रणनीति की तारीफ

प्रतिमा सिंह ने बीते लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव के चुनावी रणनीति की तारीफ करते हुए कहा कि पप्पू यादव के मेहनत से हौंसला मिला है. जब जनता ने निर्दलीय पप्पू यादव को चुना है तो निर्दलीय हवा ही है और निर्दलीय ही चुनाव लडेंगे. पप्पू यादव से समर्थन की बात पर प्रतिमा सिंह ने कहा कि उनसे बात होती रहती है, अगर उनका समर्थन मिले तो वो आलाकमान है, जिधर जाएंगे जीत होगी.

बता दें कि है कि लोकसभा चुनाव से पहले आरजेडी की प्रत्याशी बीमा भारती ने रूपौली के विधायक पद से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद ये सीट खाली हो गई थी. बीमा भारती पप्पू यादव के सामने कहीं भी नहीं टिकी और उनकी जमानत जब्त हो गई. ऐसे रूपौली में 10 जुलाई को होने वाले उपचुनाव में पप्पू यादव फैक्टर हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ेंः NEET UG Paper Leak: नीट मामले में तेजस्वी यादव की हुई एंट्री, बोले- 'BJP केंद्र में रहे या राज्य में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
PK पर रामकृपाल यादव का तंज, बोले- बांकीपुर को बेंगलुरु बनाइए, हम पूरा सहयोग देंगे
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!
अब बिहार में छात्रों का आंदोलन शुरू, सम्राट सरकार की टेंशन बढ़ी!

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
लखीमपुर खीरी हिंसा: आशीष मिश्रा की जमानत शर्तों में ढील से SC का इनकार, क्या बोले प्रशांत भूषण
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
अरविंद केजरीवाल का इंस्टाग्राम भी ब्लॉक! AAP चीफ बोले- 'मोदी सरकार के सामने घुटने न टेके META'
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
हर्षित राणा पर चला BCCI का हंटर, 97 किलो तक बढ़ गया वजन, वापस CoE भेजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
अनुष्का यादव की बेटी उज्जैनी का अन्नप्राशन, यूजर्स बोले- 'तेजू भइया पर गई है...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
राज्यसभा में किस बात पर किरेन रिजिजू से भिड़ गए खरगे, बोले- 'ये मेरा अधिकार...'
Embed widget