एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'गांधी मैदान में हमने...', बोले तेजस्वी- सीएम नीतीश के 17 साल के राज में नहीं मिली एक भी नौकरी

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले गांधी मैदान में राजनीतिक रैली होती थी और रावण वध होता था, केवल सत्रह महीने तेजस्वी उपमुख्यमंत्री बना तब गांधी मैदान में रोजगार का मेला लगने लगा.

Tejashwi Yadav Targeted Nitish Kumar: बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को महागठबंधन के एमएलसी उम्मीदवार गोपी किशन के नामांकन में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश सरकार पर जमकर साधा निशाना साधा. मंच से बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार जब मुख्यमंत्री थे और हम रोजगार की बात करते थे, तब मुख्यमंत्री कहते थे कि कहां से लाएगा पैसा? अपने बाप के घर से लाएगा! नीतीश कुमार के सत्रह साल के राज में एक भी नौकरी नहीं दी गई.

तेजस्वी यादव ने की नौकरी की बात 

तेजस्वी यादव ने कहा कि पहले गांधी मैदान में राजनीतिक रैली होती थी और रावण वध होता था, केवल सत्रह महीने तेजस्वी उपमुख्यमंत्री बना तब गांधी मैदान में रोजगार का मेला लगने लगा. पांच लाख लोगों में अगड़े, पिछड़े, अल्पसंख्यक सभों को नौकरी मिली, जो भी शिक्षित थे सभी को मिली. नीतीश कुमार के राज में पेपर लीक हुआ और अपराध बढ़ता चला गया. पटना और मुज़फ़्फ़रपुर अपराध के मामले में अव्वल है.

वहीं स्मार्ट मीटर पर बोलते हुए तेजस्वी यादव ने कहा ये स्मार्ट मीटर नहीं यह चीटर मीटर है, जो सभों को लूट रहा है. एक मोदी कम थे क्या जो नोटबंदी करा दिए, आखिर क्या फायदा हुआ नोटबंदी से कोई बताएगा क्या? हम सभी के लिए उपचुनाव में अच्छी खबर आ रही है और इस एमएलसी उपचुनाव में भी आपको अपने उम्मीदवार को जिताना है. हम आपके कहने पर गोपी किशन को जीत की माला पहना रहे हैं. 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना

इससे पहले पटना में तेजस्वी यादव ने दरभंगा में एम्स के शिलान्यास समारोह के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जरिए प्रधानमंत्री के पैर छूने पर बड़ा बयान दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि इसमें कौन सी बड़ी बात है, वो सबके पैर पकड़ते हैं. अधिकारी के पैर पकड़ रहे थे. अब प्रधानमंत्री के पैर पकड़ लिए, इसमें कौन सी बड़ी बात है. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'बिहार में जल्द खुलेगा आंख का बड़ा अस्पताल', दरभंगा AIIMS शिलान्यास के दौरान PM का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
खरगे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, 'कांग्रेस में मूर्खों की टोली, गाली देने की सजा...'
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...
अनंत सिंह के निष्कासन पर आया मांझी का बयान, बोले- पार्टी का अधिकार...

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
PM Modi Varanasi Air Show: बनारस के नमो घाट से 'पावर शो' | Indian Air Force | UP
Congress Ramlila Maidan Rally: देश में त्योहार रैली पर तकरार! | Delhi News | Rahul Gandhi
Big Breaking | Anant Singh Expelled from JDU: पार्टी से बाहर होते ही क्या बोले अनंत सिंह? | ABP
Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
इजरायल में चुनाव से पहले नेतन्याहू की ईरान को लेकर चेतावनी- 'परमाणु खतरा...'
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
अनंत सिंह का MLA पद जाएगा? विधानसभा स्पीकर की पहली प्रतिक्रिया
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
दीप्ति शर्मा ने शतक लगाकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी!
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'जेलर 2' ने यूके में रचा इतिहास, बनी ऑल टाइम नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
'मोदी का बाप भी जाएगा', प्रधानमंत्री पर खरगे का विवादित बयान, कार्यक्रम में हंगामा
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
डीके शिवकुमार की प्राइवेट कंपनियों को चेतावनी, बोले- 'कर्नाटक में कन्नड़ लोग ही...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget