एक्सप्लोरर

Bihar News: 'बिहार में जल्द खुलेगा आंख का बड़ा अस्पताल', दरभंगा AIIMS शिलान्यास के दौरान PM का ऐलान

PM Narendra Modi: पीएम ने दरभंगा में एम्स की आधारशिला रखने के बाद कहा कि केंद्र सरकार और यहां नीतीश की सरकार बिहार के हर सपने को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रही है.

PM Narendra Modi Announced Eye Hospital: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (13 नवंबर) को दरभंगा में एम्स के निर्माण की आधारशिला रखी. इस दौरान पीएम ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा देश की सेवा और लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है. उन्होंने प्रदेश में बहुत जल्द ही एक आंख का विशिष्ट अस्पताल खोलने की भी घोषणा की. पीएम की इस घोषणा वाले वीडियो को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया है. 

राज्य के हर सपने को पूरा होगा-पीएम 

केंद्र में उनकी सरकार और बिहार में नीतीश कुमार की सरकार इस राज्य के हर सपने को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रही हैं. उन्होंने दरभंगा में एम्स की आधारशिला रखने के बाद कहा कि दिल्ली में केंद्र की मेरी सरकार और यहां बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बिहार के हर सपने को पूरा करने के लिए मिलकर काम कर रही है. हमारा प्रयास है कि बिहार के लोगों को हमारे विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले. 

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने राज्य में 12,100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. प्रधानमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की 'डबल इंजन' सरकार बिहार में विकास को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है. बिहार का तेज विकास बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने और यहां छोटे किसानों तथा लघु उद्योगों को प्रोत्साहित करने से ही संभव है और राजग सरकार इसी 'रोडमैप' पर काम कर रही है.

एम्स से रोजगार के कई नए अवसर 

पीएम मोदी ने कहा कि दरभंगा में एम्स के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है, जिसके निर्माण से बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि इससे मिथिला, कोसी और तिरहुत क्षेत्र के साथ-साथ पश्चिम बंगाल और आसपास के कई इलाकों के मरीजों को सुविधा मिलेगी. नेपाल से आने वाले मरीज भी एम्स, दरभंगा में इलाज करा सकेंगे. एम्स यहां रोजगार के कई नए अवसर पैदा करेगा. 

ये भी पढ़ेंः Darbhanga AIIMS: PM मोदी का पैर छूने के लिए फिर झुक गए सीएम नीतीश, प्रधानमंत्री ने तुरंत रोका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget