एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: बिहार फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ी खबर, नीतीश कुमार के विधायक संजीव सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया

Bihar Floor Test Today: जेडीयू के विधायक संजीव सिंह झारखंड के रास्ते बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें नवादा जिला प्रशासन की ओर से रजौली में उन्हें रोका गया.

Bihar Sarkar Floor Test: बिहार विधानसभा में आज सोमवार (12 फरवरी) को फ्लोर टेस्ट होना है. एनडीए की सरकार को बहुमत साबित करना है. इससे पहले बिहार में मची सियासी खलबली के बीच एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है. सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की पार्टी के एक विधायक संजीव सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. जेडीयू विधायक संजीव सिंह (Sanjeev Singh) को नवादा में पुलिस हिरासत में लिया गया है.

बताया जा रहा है कि जेडीयू के विधायक संजीव सिंह झारखंड के रास्ते सोमवार की सुबह बिहार की सीमा में प्रवेश कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें नवादा जिला प्रशासन की ओर से बिहार-झारखंड बॉर्डर पर रजौली में रोका गया. उन्हें वन विश्राम गृह रजौली में रखा गया. यहां डीएम और एसपी भी मौजूद थे.

बताया जा रहा है कि जेडीयू विधायक संजीव सिंह सरकार से नाराज चल रहे थे. ऐसा कहा जा रहा है कि फ्लोर टेस्ट में पार्टी के खिलाफ जाकर मतदान कर सकते थे. संजीव सिंह अपनी पार्टी नेतृत्व से पूरी तरह कटे हुए थे. हालांकि हिरासत में लिए जाने को लेकर नवादा जिला प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है.

जेडीयू विधायक संजीव सिंह ने दिया बयान

इस मामले में जेडीयू विधायक संजीव सिंह ने बयान दिया है. संजीव सिंह ने कहा कि मुझे दो से 2.30 घंटे तक थाने में रखा गया. नहीं पता कि किस लिए रखा गया था. संजीव सिंह एसपी के साथ पहुंचने के लिए पटना आ रहे हैं. उन्होंने साफ कहा है कि प्रशासन का कहना है कि ऊपर से आदेश था इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया है.

परबत्ता से जेडीयू के विधायक हैं संजीव सिंह

हालांकि इसकी वजह क्या है पता नहीं लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी नाराजगी के चलते ऐसा किया जा सकता है. पिछली दो मीटिंग में वो नहीं पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार उनके नेता हैं. बता दें कि संजीव सिंह परबत्ता से जेडीयू के विधायक हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Floor Test: 'एनडीए सरकार फ्लोर टेस्ट में देगी 136 विधायकों के समर्थन की लिस्ट', तेजस्वी को बड़ा झटका?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
पटना: सैटेलाइट टाउनशिप पर बवाल! मंत्री के सामने किसानों का हंगामा
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC-SSC Protest: छात्रों के बीच पहुंचे रौशन आनंद, बोले- 'हमारा लक्ष्य...'
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स
BPSC ने ऑडिटर प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट किया जारी, जानें कट ऑफ मार्क्स

वीडियोज

राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !
चीनी के दाम पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
‘BJP ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही...’, वंदे मातरम् को लेकर खरगे का हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget