एक्सप्लोरर

Bihar Floor Test: बहुमत साबित करने से पहले JDU का आया बड़ा बयान, नीरज कुमार ने क्या कहा? जानें

Bihar Sarkar Floor Test: नीरज कुमार ने कहा कि विधानसभा स्पीकर के खिलाफ ज्यों ही अविश्वास प्रस्ताव विचाराधीन होगा उनको कुर्सी छोड़नी है. डिप्टी स्पीकर अध्यक्षता करेंगे.

पटना: बिहार की एनडीए वाली नई सरकार आज (12 फरवरी) विधानसभा में बहुमत साबित करेगी. बहुमत साबित करने से पहले जेडीयू ने बड़ा बयान दिया है. सोमवार को बिहार विधानसभा परिसर में पत्रकारों से बात करते हुए जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार (JDU Neeraj Kumar) ने आरजेडी पर हमला बोला.

बहुमत साबित करने को लेकर नीरज कुमार ने कहा, "मेला लगेगा, एनडीए के पक्ष में बहुमत सिद्ध होगा. सुप्रीम कोर्ट के न्याय के आदेश का गलत तरीके से व्याख्या करने का आरोप लगेगा. आपने गलत तरीके से इसकी व्याख्या कर दी है. विधानसभा स्पीकर के खिलाफ ज्यों ही अविश्वास प्रस्ताव विचाराधीन होगा उनको कुर्सी छोड़नी है. डिप्टी स्पीकर अध्यक्षता करेंगे."

उधर सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस की ओर से व्हिप जारी की गई है. व्हिप पर कांग्रेस के सभी विधायकों के हस्ताक्षर हैं. पार्टी के सचेतक राजेश कुमार ने कॉपी जारी की है. कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने दावा किया कि सरकार बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी.

सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज

उधर विधानसभा की कार्यवाही में शामिल होने के लिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी पहुंचे. इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोला. कहा कि बच्चे को खिलौना मिल गया है. बच्चे के लिए खिलौना लाए हैं. बीजेपी विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि आज फतह होगा.

बता दें कि एनडीए की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि बहुमत साबित करने में कहीं कोई समस्या नहीं है. 128 विधायकों का समर्थन है. जिन विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा था वो लोग भी पहुंच गए. ऐसे में बहुमत साबित करने में कहीं कोई दिक्कत नहीं है. बता दें कि बहुमत साबित करने के लिए 122 का आंकड़ा चाहिए. नीतीश सरकार के पास इससे अधिक है. ऐसे में माना जा रहा है कि दिक्कत नहीं होने वाली है.

यह भी पढ़ें- Bihar Floor Test: बिहार फ्लोर टेस्ट से पहले बड़ी खबर, नीतीश कुमार के विधायक संजीव सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget